सलमान खान या करण जौहर नहीं बल्कि इस बार बिग बॉस को होस्ट करेगा ये सुपरस्टार

Summary :

‘बिग बॉस ओटीटी ‘ का पहला सीजन करण जौहर होस्ट किया था तो वहीं शो के दूसरे सीजन के लिए एक नया ही नाम सामने आ रहा है। जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो जाएंगे। हालांकि अभी तक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

फेमस रियलिटी शो बिग
बॉस ओटीटी का पहला सीजन फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। जिसे दर्शकों ने काफी
प्यार भी दिया था और शो काफी सफल रहा। अब शो का दूसरा सीजन आने की तैयारी में है।
हालांकि इस बार करण जौहर नहीं बल्कि बॉलीवुड के एक सुपरस्टार का नाम सामने आ रहा
है जिसकी फीमेल फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। फैंस इस सुपरस्टार का नाम सुनते ही
खुशी से फूले नहीं समाने वाले हैं।

क्या रणवीर सिंह करेंगे बिग बॉस होस्ट

खबरें है कि इस बार
बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 को सुपरस्टार रणवीर सिंह होस्ट कर सकते है। हालांकि अभी तक
रणवीर सिंह के नाम की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर सूत्रों के मुताबिक
बिग बॉस ओटीटी को होस्ट करने की रेस में सबसे आगे रणवीर सिंह का नाम ही चल रहा है।
अभिनेता की फैन फॉलोइंग को देखते हुए उनके नाम पर चर्चा चल रही है।

इस कारण बदला जा रहा है नाम

रिपोर्ट्स के
अनुसार,
मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी
के दूसरे सीजन पर काम करना शुरू कर दिया है। चूंकि उन्हें करण जौहर से तारीखें
नहीं मिलीं
, इसलिए निर्माताओं ने शो की मेजबानी के लिए रणवीर सिंह के
अंतिम रुप देने के बारे में सोच रहे हैं। इससे पहले रणवीर सिंह एक और रियालिटी शो
‘द बिग पिक्चर‘ की मेजबानी करते
देखा जा चुका है, दर्शकों को बतौर होस्ट रणवीर काफी पसंद आए थे।

होंगे सिर्फ पांच
कंटेस्टेंट

हालांकि इस बार शो
के फोर्मेट में काफी बदलाव भी देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार शो
में सिर्फ 5 ही
कंटेस्टेंट
होंगे। बता दें कि टीवी के पॉपुलर स्टार कांची सिंह
, महेश शेट्टी और पूजा गौर
को शो के लिए फाइनल भी कर लिया गया है। तो वहीं मेकर्स संभावना सेठ और पूनम पांडे
को शो में लाने के लिए उत्सुक हैं
,
लेकिन अभी तक दोनों की
तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

Desk Team