Salman Khan Viral Video: Salman Khan की सुरक्षा को लेकर फैंस हमेशा चिंता में रहते हैं। क्योंकि एक्टर को पहले भी Lawrence Bishnoi गैंग की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल चुकी है। इतना ही नहीं, उनके घर Galaxy Apartments के बाहर फायरिंग की घटना भी सामने आ चुकी है। ऐसे में सलमान खान की सेफ्टी को लेकर फैंस काफी अलर्ट रहते हैं।
Salman Khan News: सलमान खान का वीडियो वायरल
Salman Khan got caught drunk and eating heavily despite posting fake edits of his ripped physique on social media to fool his fans pic.twitter.com/xHEunrmbA7
— Aman 🇵🇱 (@DonajCR7) May 25, 2026
लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर उनके फैंस के बीच चिंता काफी बढ़ा दी है। क्योंकि वीडियो में एक्टर एक पर्सनल डिनर गैदरिंग में नजर आ रहे हैं, जहां वह खाने के दौरान आसपास मौजूद लोगों से बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है कि इसे किसी ने चोरी-छिपे रिकॉर्ड किया और बाद में सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
Salman Khan Exposed: झूमते हुए दिखाई दिए सलमान खान

ऐसे में वीडियो के वायरल होने से सलमान खान कही ना कही एक्सपोज होते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सलमान थोड़े से झूमते हुए दिख रहे हैं और खाना भी वो जमकर खा रहे हैं। ऐसे में कई लोगों का ये कहना है कि सलमान सिर्फ डाइट और सेहतमंद रहने की बातें ही करते हैं, असल में वो खुद ऐसा कुछ नहीं करते और जो भी फिज़ीक उनकी फिल्मों में देखाई देती है, वो सब फेक हैं।

हालांकि कुछ फैंस ने सलमान खान की प्राइवसी और सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की है, वहीं कई लोगों ने वीडियो में उनके चेहरे के भाव देखकर कहा कि एक्टर काफी इमोशनल और परेशान नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग बहुत ही अलग-अलग तरह के रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।
Salman Khan Viral Video: सलमान खान का वर्कफ्रंट

अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म Matrubhoomi में दिखाई देंगे। इसके अलावा उन्होंने निर्देशक Vamshi Paidipally के साथ एक बड़े पैन-इंडिया एक्शन थ्रिलर प्रोजेक्ट की शूटिंग भी शुरू कर दी है। इस फिल्म में उनके साथ Nayanthara मुख्य भूमिका निभाती नजर आएंगी।
Read More: Drishyam 3 ने वर्ल्ड वाइड मचाया तहलका, बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाकर फिल्म ने रचा इतिहास


Download Android App
Download iOS App




