इस हफ्ते की TRP List में हुआ बड़ा उलटफेर, ‘अनुपमा’ हुआ टॉप 3 से बाहर- देखें लिस्ट

TRP List This Week

TRP List This Week: टीवी सीरियल्स की दुनिया में जंग अब और भी रोमांचक हो गई है और हाल ही में जारी BARC इंडिया की 2026 के 15वें हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट ने तो इस कॉम्पटीशन को और तेज कर दिया है। इस बार के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं, जहां कुछ पुराने शोज ने अपनी जगह बरकरार रखी है, तो वहीं कुछ नए शोज ने टॉप 5 में एंट्री मारकर सबको चौंका दिया है। तो चलिए एक नजर डाल लेते हैं इस हफ्ते के कुछ टॉप शोज पर।

TRP List: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ का जलवा कायम

TRP List This Week
TRP List This Week (Source: Social Media)

इस हफ्ते भी “क्योंकि सास भी कभी बहू थी” ने अपनी नंबर 1 की पोजीशन को मजबूत बनाए रखा है। विरानी परिवार का ड्रामा दर्शकों के बीच इतनी पकड़ बना चुका है, कि इस शो को कोई भी अन्य शो चुनौती नहीं दे पा रहा। इसके अलावा ज़ी टीवी का शो “वसुधा” दूसरे नंबर पर बना हुआ है, इस शो की सादगी और दिलचस्प कहानी ने मिडिल क्लास परिवारों में अपनी एक खास जगह बना ली है, जो इसके अच्छे बेहतर प्रदर्शन का असली कारण है।

Top Shows: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ ने मचाया धमाल

TRP List This Week
TRP List This Week (Source: Social Media)

इस हफ्ते का सबसे बड़ा उलटफेर “ये रिश्ता क्या कहलाता है” ने किया है। इस शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, जिसमें अभीरा और अरमान के बीच टकराव और ‘विद्या के राज’ वाले ट्रैक ने इसे जबरदस्त बढ़ावा दिया है। इस शो ने लंबी छलांग लगाते हुए तीसरी पोजीशन पर अपनी जगह बनाई है। वहीं, “अनुपमा” इस हफ्ते थोड़ा पीछे खिसकता दिखाई दिया है और वो चौथे नंबर पर आ गया है। शो की रेटिंग में कमी तो आई है, जो शायद “ये रिश्ता…” की बढ़ती पॉपुलैरिटी का असर है।

TRP List This Week: ‘क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं’ की एंट्री

TRP List This Week
TRP List This Week (Source: Social Media)

इस हफ्ते टॉप 5 में “क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं” ने पांचवें नंबर पर अपनी जगह बनाई है, और इसने अपना परफॉर्मेंस सुधारते हुए रेटिंग में शानदार छलांग लगाई है।

TRP: कलर्स और ज़ी टीवी को बड़ा झटका

TRP List This Week
TRP List This Week (Source: Social Media)

इस हफ्ते की रिपोर्ट में कलर्स टीवी और ज़ी टीवी के भी कई प्रमुख शोज की रेटिंग में गिरावट देखी गई है। “तुम से तुम तक” जो पहले टॉप 5 में शामिल था, अब आठवें नंबर पर खिसक गया है। वहीं एकता कपूर का पॉपुलर शो “नागिन 7” भी नौवें नंबर पर बना हुआ है। लेकिन इसकी रेटिंग में कोई खास सुधार नहीं देखा गया है। हालांकि, “मिस्टर एंड मिसेज परशुराम” के लिए अच्छी खबर है, जिसने अपनी रेटिंग में सुधार करते हुए टॉप 10 में एंट्री मारी है।

TRP List Of Television: मिड-टियर और बॉटम लिस्ट का हाल

TRP List This Week
TRP List This Week (Source: Social Media)

कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” के लिए यह हफ्ता कुछ खास अच्छा नहीं रहा। शो की रेटिंग में गिरावट आई है और अब यह 14वें नंबर पर आ गया है। वहीं, रियलिटी शो “लाफ्टर शेफ्स” 12वें नंबर पर अपनी जगह बनाए हुए है, जो अपनी कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रहा है।

BARC India TRP Week 15: नए शोज की कमाई

TRP List This Week
TRP List This Week (Source: Social Media)

नए शोज जैसे “एडवोकेट अंजली अवस्थी” और “तू जूलियट जट्ट दी” अभी भी टीआरपी लिस्ट में नीचे के पायदानों पर बने हुए हैं और दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश कर रहे हैं। “मंगल लक्ष्मी” इस हफ्ते 20वें नंबर पर है, और इसे अपनी रेटिंग को बचाने के लिए आने वाले हफ्तों में कुछ बड़ा बदलाव करने की आवश्यकता होगी।

इस हफ्ते की टीआरपी रिपोर्ट से साफ है कि दर्शक अब पुराने और घिसे-पिटे ड्रामों से बोर हो चुके हैं और कुछ नया देखना चाहते हैं। “ये रिश्ता क्या कहलाता है” की वापसी यह दर्शाती है कि अगर कहानी में दम हो तो एक शो फिर से टॉप पर लौट सकता है। अब देखना ये होगा कि अगले हफ्ते “अनुपमा” अपनी खोई हुई पोजीशन को वापस पाती है या नहीं।

Read More: क्या Karan Kundra और Sunny Leone होंगे स्प्लिट्सविला X6 से बाहर?, फैंस ने की काफी अतरंगी डिमांड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।