Petrol Diesel Price 21 April 2026: ईरान-इजरायल-अमेरिका में युद्ध शुरू होने के बाद से स्थिति पूरी तरह खराब हो गई है। क्रूड ऑयल की कीमतें $71 प्रति बैरल से बढ़कर $100 से भी ज़्यादा हो गई थी। लेकिन अब सीजफायर होने के बाद कच्चे तेल की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है।
बता दें कि युद्ध के कारण दक्षिण पूर्व एशिया में ईंधन संकट बढ़ता ही जा रहा है। वहीं भारत सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये कर दिया गया है, डीजल पर 10 रुपये से घटाकर जीरो कर दिया गया है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या तेल कंपनियां ईंधनों की कीमतों में कटौती करेगी या नहीं।
भारत में हर दिन की तरह आज 20 अप्रैल, 2026 को सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पूरे देश में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कीं। भारत में ईंधन की कीमतें रोजाना जारी की जाती हैं, और ये बदलाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के रेट, रुपये-डॉलर की विनिमय दर, टैक्स और डीलर मार्जिन जैसे कारकों पर निर्भर करते हैं। आइए आज की लेटेस्ट फ्यूल कीमतों पर नज़र डालते हैं।
Petrol-Diesel News: देखें पेट्रोल-डीजल ताजा रेट

| शहर | पेट्रोल (₹/लीटर) | डीजल (₹/लीटर) |
|---|---|---|
| मुंबई | 103.50 | 90.03 |
| नोएडा | 95.12 | 88.29 |
| जयपुर | 104.36 | 89.88 |
| चंडीगढ़ | 94.30 | 82.45 |
| हैदराबाद | 107.46 | 95.70 |
| नई दिल्ली | 94.77 | 87.67 |
| लखनऊ | 94.85 | 87.99 |
| कोलकाता | 105.45 | 92.02 |
| गुड़गाँव | 100.90 | 88.10 |
| बेंगलुरु | 102.92 | 90.99 |
| भुवनेश्वर | 101.35 | 92.92 |
CNG Rate Today: क्या है आज का ताजा रेट
| शहर | दाम (₹/लीटर) |
|---|---|
| मुंबई | ₹80.50 |
| मेरठ | ₹86.05 |
| नई दिल्ली | ₹77.09 |
| हैदराबाद | ₹97.00 |
| सोनीपत | ₹86.60 |
| चेन्नई | ₹91.50 |
| रेवाड़ी | ₹81.70 |
| मथुरा | ₹91.50 |
| देवास | ₹96.00 |
| बैंगलोर | ₹88.95 |
| भरतपुर | ₹93.35 |
| एनसीआर | ₹77.09 |
| फिरोजाबाद | ₹93.35 |
Petrol Diesel Price 21 April 2026: घर बैठे कैसे चेक करें पेट्रोल डीजल रेट

| तरीका | कैसे चेक करें |
|---|---|
| SMS से | IOC: RSP <City Code> भेजें 9224992249 पर BPCL: RSP <City Name> भेजें 9223112222 पर HPCL: HPPRICE <City Name> भेजें 9222201122 पर |
| ऑफिशियल वेबसाइट | संबंधित तेल कंपनी की वेबसाइट पर जाएँ और “Fuel Price” सेक्शन में शहर चुनें |
| मोबाइल ऐप | कंपनी की आधिकारिक ऐप डाउनलोड करें और अपना शहर सेलेक्ट करें |
| गूगल सर्च | गूगल में टाइप करें: “Petrol price in + अपने शहर का नाम” |
| न्यूज़ ऐप/टीवी | न्यूज ऐप या टीवी चैनल पर दैनिक फ्यूल रेट देखें |






















