SSC CGL 2025 Final Vacancy Announced: जो भी उम्मीदवार लंबे समय से नौकरी की तलाश में लगे हुए थे, उनके लिए कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के लिए अंतिम भर्ती चार्ट जारी कर दिया है। आयोग के अनुसार, इस साल कुल 15,130 पदों पर भर्ती की जाएगी और अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण भी निर्धारित किया गया है।
इसके साथ ही आयोग ने यह भी घोषणा की है कि मार्च में अभ्यर्थियों के लिए वरीयता भरने की ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो खोली जाएगी। इसके साथ ही, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी उपलब्ध करा दिया गया है, ताकि आवेदन प्रक्रिया को और भी आसान बनाया जा सके। आपके लिए सरकारी नौकरी पाने का ये सुनहरा मौका है। आइए जानते हैं कि इसके लिए कौन-कौन आवेदन कर सकता है।
March में खोली जाएगी ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्तरीय परीक्षा (CGL) 2025 के लिए अंतिम चार्ट जारी कर दिया है। आयोग के मुताबिक, इस साल कुल 15,130 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें अलग-अलग वर्गों के लिए आरक्षण तय किया गया है। इसके साथ ही आयोग ने बताया कि विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों को अपनी वरीयता भरने के लिए ऑप्शन-कम-प्रेफरेंस विंडो 9 मार्च में खोली जाएगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर सैंपल ऑप्शन फॉर्म भी जारी किया गया है।
Job Alert: किस कैटेगरी के लिए कितने पद?

आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, कुल 15, 130 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
- अनारक्षित वर्ग (General Category) – 6,464
- ओबीसी वर्ग (OBC Category) – 3,834
- अनुसूचित जाति (SC) – 2,223
- अनुसूचित जनजाति – 1,134 पद
- अल्पसंख्यक वर्ग – 1,475 पद
गलत दस्तावेज़ से चयन हो सकता है रद्द
फॉर्म में दिए गए घोषणा पत्र के अनुसार, उम्मीदवारों को यह प्रमाणित करना होगा कि वे चुने गए पद के लिए सभी आवश्यक शैक्षणिक और शारीरिक योग्यताएं पूरी करते हैं। आयोग ने यह साफ किया है कि एक बार अंतिम रूप से जमा किया गया विकल्प बदला नहीं जा सकेगा, इसलिए सावधानीपूर्वक चयन करें। डॉक्यूमेंट्स के वैरीफिकेशन के दौरान अगर कोई जानकारी गलत पाई जाती है या कागजात अधूरे होते हैं, तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। सभी उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अपने दस्तावेज़ सही और पूरे रखें ताकि चयन प्रक्रिया में कोई समस्या न हो।
SSC CGL: कौन कर सकता है आवेदन?

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जामिनेशन (CGL) 2025 के लिए 15,000+ पदों पर भर्ती का वैकेंसी चार्ट जारी किया है। अगर आप भी इस भर्ती में भाग लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए कौन कर सकता है आवेदन…
- उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
- विभिन्न पदों के लिए विशिष्ट शैक्षिक योग्यता हो सकती है, जैसे बी.टेक, बी.कॉम, बीए आदि।
- इसमें अधिकतर पदों के लिए आयु सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होती है, लेकिन कुछ विशेष पदों पर यह आयु सीमा 30 से 35 वर्ष तक भी हो सकती है। वहीं, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्राप्त है।
- आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए। इसके अलावा नेपाल, भूटान, तिब्बती शरणार्थी, और अन्य कुछ देशों के नागरिक भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते वे योग्य हों।
- कुछ पदों के लिए उम्मीदवार को शारीरिक योग्यता (Physical Standards) भी पूरी करनी होती है।
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग से कच्चे तेल में 25% का भारी उछाल, कीमत 100 डॉलर के पार, भारत में कितना पड़ेगा असर




















