मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद शेयर बाजार में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी लेकिन आज भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सत्र में मजबूती के साथ हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 377 अंक की तेजी के साथ 77,432 और निफ्टी 116 अंक की तेजी के साथ 24,168 पर था। खबर लिखते समय तक Sensex में 500 अंको का उछाल देखा गया है और निफ्टी में 152 अंको का उछाल है।
फाइनेंस शेयर में तेजी
सुबह के कारोबार में बाजार में फाइनेंस शेयर में तेजी देखने को मिली थी। Index में निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी प्राइवेट बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी पीएसयू बैंक, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इंडिया मैन्युफैक्चरिंग, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और निफ्टी रियल्टी में भी हरे निशान में कारोबार हो रहा था। केवल निफ्टी आईटी और निफ्टी मीडिया ही लाल निशान में थे। लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86 अंक, 0.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,074 पर और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 143 अंक 0.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,370 पर था।
सेंसेक्स में टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, बजाज फिनसर्व, SBI, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, HCL टेक, HDFC बैंक,बजाज फिनसर्व, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, सन फार्मा, भारती एयरटेल, एमएंडएम, ITC और एलएंडटी गेनर्स थे। TTCS, इन्फोसिस, पावर ग्रिड, NTPC, HUL, टेक महिंद्रा और टाटा स्टील लूजर्स थे।
एशियाई बाजारों में तेजी
भारतीय शेयर बाजार के साथ ही कुछ वैश्विक बाजारों में भी तेजी देखी जा रही है। टोक्यो, हांगकांग, बैंकॉक, सोल और जकार्ता हरे निशान में थे। केवल शंघाई लाल निशान में था। अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुआ, जिसमें मुख्य सूचकांक डाओ जोन्स मामूली तेजी के साथ और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।


















