Delhi : दिल्ली सरकार महिलाओं को बेहतर ट्रांसपोर्ट सर्विस देने के लिए लेडीज स्पेशल बस सेवा का विस्तार करने जा रही है। इसके तहत 50 और बसों को इस सेवा में जोड़ा जाएगा। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की इन 50 बसों में से 25 बस छात्राओं के लिए होंगी व 25 बसें दिल्ली के बाहरी इलाकों में चलायी जाएंगी।
जिन रूट पर इन बसों को चलाया जाएगा, परिवहन विभाग ने उनमें से कुछ इलाकों की पहचान कर ली गई है जबकि अन्य इलाकों की पहचान की जा रही है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लेडीज स्पेशल बसों में सिर्फ महिला यात्री ही सफर कर सकेंगी। हम पहले से ही लेडीज स्पेशल बसों का संचालन कर रहे हैं, लेकिन अब हम इसे और ज्यादा व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ा रहे हैं।
4845 इलेक्ट्रिक बसें हैं तो 1755 सीएनजी बसें हैं…
इन बसों में और भी ज्यादा सेफ्टी फीचर्स होंगे। उन्होंने बताया कि सरकार सहेली पिंक कार्ड का अध्ययन कर रही है और साथ ही पिंक टिकटों का डाटा भी देखा जा रहा है, ताकि उन रूटों का पता लगाया जाए, जहां लेडीज स्पेशल बसों की ज्यादा जरूरत है। यहां बता दें कि दिल्ली सरकार ने बस बेड़े में 300 इलेक्ट्रिक बसों को जोड़ा था, जिससे डीटीसी में बसों की कुल संख्या 6600 हो गई है, जिनमें 4845 इलेक्ट्रिक बसें हैं तो 1755 सीएनजी बसें हैं।
दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि 2028-29 तक राजधानी की सड़कों पर करीब 14000 उसे दौड़े। इसके अलावा यह भी बता दें कि डीटीसी बसों में फ्री सफर करने वाली महिलाओं के लिए एक अगस्त से पिंक कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है। इस कार्ड के बिना महिलाएं बस में फ्री में यात्रा नहीं कर पाएंगी।
यह भी पढ़ें : पुरी रथ यात्रा 2026 : साइबर ठगी से बचाने के लिए सीआईडी-सीबी का विशेष जागरूकता अभियान शुरू























