Delhi : दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के 11 दिनों में निर्वाचन आयोग ने करीब 11 लाख से ज्यादा मतदाताओं तक एन्यूमरेशन फॉर्म बांट दिए हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभियान के 11 दिनों में कुल 11,80,02,40 गणना (एन्यूमरेशन) प्रपत्र वितरित किए गए।
उत्तर पूर्वी जिले में सबसे अधिक 15,33,867 फाॅर्म बांटे गए हैं। जबकि 70,94,99 प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन भी किया जा चुका है, जिसमें दक्षिण-पश्चिम जिले में सबसे अधिक 10,26,03 प्रपत्रों का डिजिटलाइज्ड किया गया । अब तक 81.32 प्रतिशत मतदाताओं तक फॉर्म पहुंच चुके हैं।
निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही उन्हें फॉर्म सही ढंग से भरकर निर्धारित समय के भीतर जमा करने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी और अद्यतन बनाया जा सके।
अभियान में 13 हजार से अधिक बूथ लेवल अधिकारी
एक माह तक चलने वाले इस अभियान में 13 हजार से अधिक बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) दिल्ली की सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं को फॉर्म वितरित करेंगे तथा उन्हें भरने में आवश्यक सहायता भी देंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अशोक कुमार ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे समय पर एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं, ताकि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तय समयसीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरी की जा सके।
यह भी पढ़ें : चाइल्ड सेफ्टी मंथ के तहत सेल्फ डिफेंस, साइबर सुरक्षा और गुड टच-बैड टच पर जागरूकता अभियान























