Rekha Gupta Inaugurates Underground Wiring Project:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को चांदनी चौक में अंडरग्राउंड वायरिंग प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। अब दिल्लीवासियों को गली में लटकी तारों से छुटकारा मिलेगा। टाउन हॉल के सामने आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने परियोजना की शुरुआत की।
Underground Wiring Project: 159.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत
इस परियोजना के तहत किनारी बाजार, धर्मपुरा, नई सड़क व कूचा महाजनी समेत पुरानी दिल्ली की 26 गलियों, सड़कों से गुजर रही तार को अंडरग्राउंड किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ने 159.47 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। रिपोर्ट के अनुसार, दो से तीन साल में पुरानी दिल्ली के सभी तारों को भूमिगत करने का लक्ष्य है।
Chandni Chowk Underground Wiring: चांदनी चौक को बिजली के खंभों और केबलों के जाल से राहत

CM रेखा गुप्ता ने कहा, “चांदनी चौक एक ऐतिहासिक जगह है, जहां संस्कृति, विरासत और परंपरा एक साथ देखी जा सकती है। इसलिए इसका विकास बेहद जरूरी है। आज हमने बिजली मंत्रालय के 160 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत इलाके में अंडरग्राउंड बिजली लाइनें बिछाना शुरू किया है। इस पहल से चांदनी चौक के निवासियों को बिजली के खंभों और केबलों के जाल से राहत मिलेगी, जो उन्हें लंबे समय से परेशान कर रहा था।”
CM रेखा गुप्ता ने बुधवार को सरकार का एक साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि ये 365 दिन दिल्ली के लिए महत्वपूर्ण रहे। आने वाले चार साल में दिल्ली और बेहतर बनेगी। दिल्ली के लोगों के लिए नए फैसले लेना और विकास के काम करना हमारी रोज़मर्रा की जिम्मेदारी है। एक साल पूरा होने पर उन्होंने दिल्लीवासियों को बधाई दी।
Rekha Gupta News: ‘हमने विज्ञापनों से विकास की ओर ले जाने की कोशिश की…’

उन्होंने आगे कहा, “एक साल में हमने दिल्ली को ठहराव से तरक्की की ओर ले जाने की कोशिश की है। हमने इसे बहानों से समाधान की ओर, विज्ञापनों से विकास की ओर ले जाने की कोशिश की है। हमारी सरकार ने कम कागजी कामकाज और ज्यादा असली काम पर ध्यान दिया। आज दिल्ली में सरकार पोस्टर पॉलिटिक्स या ट्वीट पॉलिटिक्स में नहीं है। हमने दिल्ली के वर्क कल्चर को बदल दिया है। हम समाधान देते हैं, पिछली सरकारों के विपरीत जो केवल शोर मचाती थीं।”
यह भी पढ़ें: ‘न्यायपालिका पर हमला’, NCERT किताब विवाद पर Supreme Court के CJI ने लगाई फटकार




















