भीम आर्मी के प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद को शनिवार तड़के जामा मस्जिद के बाहर से हिरासत में लिया गया। वह संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ मस्जिद के अंदर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ हमें बलिदान देना होगा ताकि कानून वापस लिया जाए।हम हिंसा का समर्थन नहीं करते। हम शुक्रवार सुबह से मस्जिद के अंदर बैठे थे और हमारे लोग हिंसा में शामिल नहीं थे।’’
बता दे कि आजाद शुक्रवार को पुलिस को चकमा देकर जामा मस्जिद पहुंचे थे। दिल्ली में जामा मस्जिद के पास लोगों ने तिरंगा लेकर विरोध मार्च निकाला। भीम आर्मी ने जंतर-मंतर तक मार्च निकाला।दरियागंज इलाके में कार में आग लगा दी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार छोड़ी।