उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद से शुरू हुई हिंसा ने पूरी दिल्ली को खौफ में डाल दिया है। हिंसा के बाद अब शान्ति पूर्व मार्च निकाली जा रही है। वहीं, रविवार रात फैली अफवाह ने फिर से समाज में डर का माहौल पैदा कर दिया।
हिंसा में बहुत लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली को लेकर अब तक लगभग 254 लोगों पर FIR दर्ज हुई है और काफी लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली कई वेब लिंक को सस्पेंड कर दिया गया है।
उत्तर-पूर्वी इलाके में पिछले दिनों तक जारी हिंसा के बाद अब इलाकों में शान्ति कायम हो गई है। अब जाफराबाद में सैकड़ों लोग एक होकर हिन्दू-मुस्लिम एकता मार्च निकाल रहे हैं। यह मार्च जाफराबाद मदरसे से लेकर मौजपुर तक निकाला जायेगी।
पैदल मार्च में लोगों से अमन और शान्ति बनाए रखने की अपील की। मार्च में सैकड़ों की संख्या में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया।