Jailer 2 Release Date: Rajinikanth की ‘Jailer 2’ होगी Postponed!, मेकर्स ने नया पोस्टर शेयर करके दिया Big Update

Summary :

सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) को लेकर चल रही पोस्टपोन होने की पर मेकर्स ने विराम लगा दिया है। सन पिक्चर्स ने नया धमाकेदार पोस्टर शेयर कर साफ कर दिया है कि फिल्म तय तारीख यानी 15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं, फिल्म में ऋतिक रोशन के सरप्राइज कैमियो को लेकर भी बज गर्म है।

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर तरह-तरह की बातें चल रही थीं कि फिल्म ‘जेलर 2‘ अपनी तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी और इसकी डेट आगे खिसक सकती है। लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने खुद सामने आकर इन तमाम खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है। सन पिक्चर्स ने एक नया पोस्टर जारी कर थलाइवा के फैंस को बहुत बड़ी राहत दी है।

15 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में मचेगा बवाल

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sun Pictures (@sunpictures)

पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर ऐसी चर्चाएं चल रही थीं कि ‘जेलर 2‘ के कुछ हिस्सों की दोबारा शूटिंग यानी री-शूट की जानी है, जिसकी वजह से फिल्म की रिलीज आगे बढ़ सकती है। लेकिन सन पिक्चर्स (Sun Pictures) ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा-  “15 अक्टूबर Alappara Kelappurom“

तमिल भाषा के इस डायलॉग का सीधा मतलब है- “हंगामा मचाने आ रहे हैं” मेकर्स ने इस एक पोस्टर से यह साफ कर दिया कि थलाइवा का जादू 15 अक्टूबर को ही बड़े पर्दे पर छाएगा और रिलीज डेट में रत्ती भर भी बदलाव नहीं किया गया है।

शाहरुख खान का इनकार और ऋतिक रोशन का धमाकेदार कैमियो

Shah Rukh Khan Jailer 2
Shah Rukh Khan Jailer 2 ( Source: Social Media)

फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प अपडेट सामने आया है। पहले चर्चा थी कि बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान इस फिल्म में एक स्पेशल कैमियो करने वाले हैं। लेकिन अपनी आने वाली फिल्म ‘किंग‘ में बिजी होने की वजह से और अपने नए लुक को छुपाने के चलते शाहरुख ने इस ऑफर से दूरी बना ली।

शाहरुख के मना करने के बाद मेकर्स ने बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड‘ ऋतिक रोशन से संपर्क किया। खबरों की मानें तो अब ‘जेलर 2‘ में ऋतिक रोशन का एक धांसू और एक्शन से भरपूर कैमियो देखने को मिल सकता है, जो फिल्म में नया ट्विस्ट लाएगा।

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में तैयार हो रहा है धमाका

Nelson Dilipkumar Jailer 2
Nelson Dilipkumar Jailer 2 ( Source: Social Media) 

‘जेलर’ के पहले पार्ट की छप्परफाड़ कमाई और जबरदस्त सफलता के बाद डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार (Nelson Dilipkumar) इसके दूसरे पार्ट को और भी बड़े पैमाने पर बना रहे हैं। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर तैयार कर रहे हैं, जिन्होंने पहले पार्ट के गानों से दुनिया भर में तहलका मचाया था। मेकर्स का दावा है कि इस बार पर्दे पर एक्शन, ड्रामा और रजनीकांत का स्वैग पहले से दोगुना देखने को मिलेगा।

Read More: Rashmika Mandana की फिल्म ‘मैसा’ की रिलीज डेट का ऐलान, जानें एक्ट्रेस का क्या होगा रोल..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।