KSBKBT 2 25 July 2026 Spoiler Alert: “मुझसे मेरा बेटा और पोते छीने…” नए प्रोमो में फूटा नफरत का बम, क्या हमेशा के लिए टूट गए रिश्ते?

Summary :

क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में तुलसी जब मिहिर का खत पढ़ती है, तो उसके होश उड़ जाते हैं। खत में मिहिर ने अपना सालों पुराना दर्द उगलते हुए अंश, पार्थ और युग की मौत का सारा इल्ज़ाम तुलसी पर लगा दिया है। मिहिर ने साफ़ लिख दिया है कि वो तुलसी की शक्ल कभी नहीं देखना चाहता और न ही उसे कभी माफ़ करेगा। इस खत ने दोनों के रिश्तों की धज्जियां उड़ा दी हैं और आने वाले एपिसोड्स में ज़बरदस्त भूचाल देखने को मिलेगा।

टीवी सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की गिनती हमेशा से ही इंडियन  टेलीविजन के सबसे फेमस और आइकॉनिक शोज़ में होती रही है। इसके नए प्रोमो ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। अगर आप भी टीवी के इस सबसे बड़े फैमिली ड्रामे को फॉलो करते हैं, तो नया अपडेट आपके रोंगटे खड़े कर देगा। शो में अब एक ऐसा मोड़ आ गया है जहाँ प्यार और अपनेपन की जगह सिर्फ नफरत, तानों और कभी न मिटने वाले दर्द ने ले ली है।

हाल ही में सामने आए प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे सालों से दबा हुआ गुस्सा और अपनों को खोने का गम एक बड़े तूफान की तरह बाहर आता है। प्रोमो की शुरुआत ही बेहद भावुक और सनसनीखेज डायलॉग के साथ होती है, जिसे सुनकर दर्शकों के भी रोंगटे खड़े हो गए हैं।

खत में लिखा वो दर्द: “कभी नहीं देखूंगा तुम्हारा चेहरा”

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi ( Source: Social Media)

प्रोमो में मिहिर का सालों पुराना दर्द और गुस्सा साफ़ झलक रहा है। तुलसी जब खत पढ़ना शुरू करती है, तो उसमें मिहिर के दिल की कड़वाहट सामने आ जाती है। खत में मिहिर ने साफ़-साफ़ लिखा है, “मैंने पहले भी तुम्हें खत लिखकर कहा है कि मैं तुम्हारा चेहरा कभी नहीं देखूंगा।” यह केवल एक लाइन नहीं, बल्कि उस रिश्ते का अंत लगता है जिसे कभी बहुत प्यार से सँभालकर रखा गया था।

बात यहीं खत्म नहीं होती। जब इंसान का दिल टूटता है, तो बरसों की भड़ास पन्नों पर उतर ही आती है। मिहिर की इस चिट्ठी से ज़ाहिर होता है कि दोनों के बीच की दूरियाँ अब इतनी बढ़ चुकी हैं कि सुलह-सफ़ाई का कोई रास्ता बाकी नहीं बचा है।

अंश, पार्थ और युग का नाम लेकर लगाया गंभीर आरोप

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi Promo ( Source: Social Media)

कहानी में असली भूचाल तब आता है, जब पुरानी कड़वी बातें सामने आती हैं- जिन्होंने इस हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन ली थीं। प्रोमो में साफ़ तौर पर सुना जा सकता है कि कैसे एक-एक करके हुए हादसों का जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

मिहिर खत में तुलसी पर इल्ज़ाम लगाते हुए लिखता है, तुमने पहले मुझसे अंश को छीना, फिर पार्थ को… और युग की मौत का जिम्मेदार भी मैं तुम्हें ही मानता हूँ!” ये इल्ज़ाम इतने सीरियस हैं कि कोई भी सुनकर कांप उठे। अंश, पार्थ और युग- तीन ऐसे नाम जो इस पूरी कहानी के सबसे मुख्य किरदार रहे हैं, उनकी मौत का सारा इल्ज़ाम अब खुलकर लगाया जा रहा है। अपनों को खोने का यह दर्द इतना गहरा है कि सालों बाद भी वैसा ही ताज़ा है।

“मुझसे मेरा बेटा छीना, मेरे पोते छीने…” अब नहीं मिलेगी कभी माफ़ी

Upcoming Episode Drama
KSBKBT 2 Upcoming Episode Drama ( Source: Social Media)

मिहिर ने बेहद तड़प और गुस्से के साथ लिखा है: “मुझसे मेरा बेटा छीना, मेरे पोते छीने… इसलिए मैं तुम्हारी शक्ल कभी नहीं देखूंगा, ना कभी तुम्हें माफ़ कर पाऊंगा… कभी नहीं!”

इन कड़वे शब्दों से साफ़ ज़ाहिर होता है कि मिहिर और तुलसी के रिश्ते पूरी तरह बिखर चुका है। बेटा और पोते गंवाने का दर्द अब ऐसी नफरत में बदल चुका है, जहाँ माफ़ी की कोई गुंजाइश नहीं बची है। खत पढ़ते-पढ़ते तुलसी के होश उड़ जाते हैं। अब फैंस यह जानने के लिए बेताब हैं कि क्या यह कड़वाहट हमेशा के लिए इस रिश्ते को खत्म कर देगी या कहानी में कोई नया मोड़ आएगा?

Read More: Vasudha 24 July 2026 Spoiler Alert: Dev की खुशी के लिए Vasudha का बड़ा त्याग,चौहान..

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।