अष्टमी-नवमी पर कब और कैसे करें हवन? यहां देखें सही समय, विधि और सामग्री

Chaitra Navratri Havan Pujan 2026
Chaitra Navratri Havan Pujan 2026: हिंदू धर्म में हवन का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि हवन के बिना पूजा पूरी नहीं होती। नवरात्रि में हवन करने से मां अंबे जल्दी खुश होती हैं और आपकी इच्छाएं पूरी करती हैं। ज़्यादातर लोग अष्टमी या नवमी के दिन हवन करते हैं और उसके बाद ही कन्या पूजन किया जाता है। आइए जानें कि इस बार हवन कब किया जाएगा और हवन के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

Chaitra Navratri Havan Pujan 2026: नवरात्रि 2026: हवन की तारीख और शुभ मुहूर्त

  • 26 मार्च 2026: इस दिन सुबह 11:49 के बाद हवन किया जा सकता है।
  • 27 मार्च 2026: जो लोग इस दिन नवमी मनाएंगे, उनके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 06:18 से दोपहर 01:59 तक रहेगा।

Chaitra Navratri Ingredients: हवन के लिए सामग्री लिस्ट

Chaitra Navratri Ingredients
Chaitra Navratri Ingredients (Source: Social Media)
  • हवन कुंड
  • आम की लकड़ी
  • गुग्गल
  • लोबान
  • घी
  • कपूर
  • अगरबत्ती
  • लाल कलावा
  • सुपारी और पान के पत्ते
  • रोली
  • चंदन
  • अक्षत (चावल)
  • नारियल (सूखा)
  • फल
  • मिठाई
  • गंगाजल
  • शहद
  • चरणामृत
  • लाल कपड़ा और फूलों की माला

Havan Pujan Importance: हवन का महत्व

नवरात्रि में हवन करने से पूजा सफल मानी जाती है और घर में सुख-शांति आती है। हवन की अग्नि से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और सकारात्मकता बढ़ती है। अष्टमी या नवमी को हवन करते समय भक्त पूजा में जाने अनजाने नें में हुई गलतियों के लिए माफी भी मांगते हैं ताकि माता भूल-चूंक माफ कर दें और अपनी कृपा बनाई रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।