Bindi Designs: चेहरे पर बिंदी लगाते ही खूबसूरती काफी ज्यादा निखर जाती है। लड़कियां हो या शादीशुदा महिलाएं हर किसी को माथे पर बिंदी लगाना काफी ज्यादा पसंद होता है। चेहरे को सुंदर और आकर्षक आपको बना देती है। आपके चेहरे के शेप के हिसाब से आपको बिंदी लगानी चाहिए, आइए आज आपको बताते हैं आपके चेहरे के शेप के हिसाब से कौन-सी डिजाइन की बिंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी।
Bindi Designs: लुक को स्टाइलिश बना देंगे ये बिंदी डिजाइन
1. Square Face

अगर आपका चौकोर चेहरा है, तो आप पर गोल और थोड़ी बड़ी बिंदी के डिजाइन इस तरह के काफी ज्यादा अच्छे लगेंगे। गोल बिंदी को अगर आप लगाते हैं तो आपका चेहरा निखारकर आएगा।
2. Long Face

ये डायमंड शेप वाली बिंदी भी दिखने में काफी यूनिक और ट्रेंडी लग रही है। इसके ऊपर और नीचे लगे छोटे डॉट्स से आपकी खूबसूरती बढ़ जाएगी। अगर आप इंडो-वेस्टर्न सूट या कॉटन सूट पहन रही हैं, तो ये डिजाइन आपके लिए एकदम सही है।
3. Diamond Face

अगर आपका चेहरा डायमंड फेस की तरह है, तो आप छोटी और पतली बिंदी के डिजाइन को लगा सकती हैं। अगर आप किसी फेस्टिवल या फंक्शन पर सिल्क या बनारसी सूट पहन रही हैं, तो ये बिंदी आपके लुक में चार चांद लगा देगी।
4. Oval Face

तो अगर आप भी सिंपल सूट में खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो ये बिंदी ट्राई कर सकती हैं। इससे हर कोई आपके लुक की तारीफ करेगा।





















