रमज़ान में दिखेगा चांद सा रोशन चेहरा! ट्राई करें ये 3 Latest कुंदन चांदबाली डिजाइन्स, हर कोई करेगा तारीफ

Kundan Chandbali for Ramadan

Kundan Chandbali for Ramadan: ‘चांदबाली’ यानी की ‘चांद जैसी बाली’। मुगल काल से चली आ रही यह चांदबाली डिजाइन आज भी हर महिला की पहली पसंद बनी हुई है। चाहे शादी हो या फिर त्योहार, चांदबाली आपके ट्रेडिशनल लुक को रॉयल और एलिगेंट बनाती हैं। आजकल मार्केट में कई तरह के चांदबाली इयररिंग्स देखने को मिल जाते हैं। लेकिन कुंदन वाली चांदबाली की बात ही कुछ और है। रमजान के दिनों ये Chandbali Kundan Earrings आपको एकदम फेस्टिव लुक देंगी।

ऐसे में इस रमजान अगर आप भी अपने लिए चांदबाली लेने की सोच रही हैं तो यहां पर 3 Latest Kundan Chandbali Earrings दिखाए गए हैं। ये आपके लुक को सबसे अलग और शानदार बनाएंगे।

Kundan Chandbali for Ramadan: लेटेस्ट कुंदन चांदबाली डिजाइन्स

1. Kundan Meenakari Chandbali

Kundan Chandbali for Ramadan
Kundan Chandbali for Ramadan (Image: Social Media)
अगर आप गोल्ड के साथ रंगों और कुंदन का कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो मीनाकारी चांदबालियां सबसे बेस्ट हैं। इसमें गोल्ड साथ लाल, हरे या नीले रंग का काम होता है। कुंदन का काम इसे चमकदार और हैवी लुक देता है। ये इयररिंग्स आपके हर कलर के आउटफिट के साथ मैच करेंगी।

2. Lightweight Kundan Chandbali

Kundan Chandbali for Ramadan
Kundan Chandbali for Ramadan (Image: Social Media)
आजकल लाइटवेट चांदबालियां काफी पसंद की जा रही हैं। इनकी डिजाइन सॉफ्ट होती है, ताकि इन्हें इंडो-वेस्टर्न ड्रेस के साथ आसानी से पहना जा सके। यह डेली वियर के हिसाब से एकदम बेस्ट होती हैं। इस रमजान अगर आप सिंपल और कंफर्टेबल लुक क्रिएट करना चाहती हैं, तो वाली चांदबाली ट्राई कर सकती हैं।

3. Multi-layered Kundan Chandbali

Kundan Chandbali for Ramadan
Kundan Chandbali for Ramadan (Image: Social Media)
इस डिजाइन में चांद जैसी दो से तीन लेयर्स होती हैं। यह आपके कान को यूनिक और लग्जरी लुक देंगी। इन्हें पहनने के बाद आपको गले में भारी भरकम हार पहनने की जरूरत भी नहीं होगी। यह हैवी सूट के साथ बहुत प्यारे दिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।