Latest 5 Gram Gold Bracelet Designs: महिलाओं में सोने के गहनों का क्रेज कभी कम नहीं होता। समय के साथ फैशन चाहे जितना भी बदल जाए, लेकिन सोने जैसा अंदाज और किसी में नहीं। चाहे शादी-व्याह हो या तीज-त्योहार, महिलाओं की पहली पसंद आज भी गोल्ड ही है। इन दिनों गोल्ड ब्रेसलेट का चलन तेजी से बढ़ा है।
सोने के Bracelet Designs for Women की सबसे बड़ी खूबी यह है कि ये किसी भी साधारण लुक को खास बना देते हैं। आजकल इन्हें न केवल साड़ी या सूट, बल्कि वेस्टर्न ड्रेसेस के साथ भी खूब स्टाइल किया जा रहा है। ये डेली वियर से लेकर खास मौकों तक के लिए परफेक्ट होते हैं। यहां हम कुछ ऐसे Latest Gold Bracelet Designs बता रहे हैं जो मात्र 5 से 6 ग्राम सोने में तैयार हो जाएंगे और आपको एक अट्रैक्टिव भी लुक देंगे।
Latest 5 Gram Gold Bracelet Designs: 5-6 ग्राम के ट्रेंडी गोल्ड ब्रेसलेट डिज़ाइन्स
1. Traditional Gold Bracelet

अगर आपको एथनिक और ट्रेडिशनल कलाकारी पसंद है, तो ये डिज़ाइन्स आपके लिए बेस्ट हैं। 4 से 6 ग्राम में बनने वाले इन ब्रेसलेट्स को आप सोने के छोटे मोतियों के साथ कस्टमाइज भी करवा सकती हैं।
2. Kada Style Gold Bracelet

आजकल कड़ा लुक वाले ब्रेसलेट काफी डिमांड में हैं। ये दिखने में क्लासी होते हैं और हर तरह के आउटफिट के साथ जंचते हैं। लगभग 6 ग्राम सोने में तैयार होने वाला यह स्टाइल साड़ी के साथ बहुत ही ग्रेसफुल लगता है।
3. Diamond and Gold Bracelet

एक रॉयल लुक के लिए सोने के बेस पर हीरे जड़े ब्रेसलेट बेहतरीन चुनाव हैं। बजट कम है, तो आप अमेरिकन डायमंड का उपयोग कर सकती हैं, जो दिखने में महंगे हीरों जैसे ही लगते हैं लेकिन पॉकेट-फ्रेंडली होते हैं। ये 4-5 ग्राम में आसानी से बन जाते हैं।
4. Minimal Chain Bracelet Gold Bracelet

सादगी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह बेस्ट है। एक पतली चेन के बीच में दिल या स्टार जैसा छोटा सा मोटिफ इसे ऑफिस वियर के लिए परफेक्ट बनाता है। इसे घड़ी के साथ पहनकर आप मॉडर्न लुक पा सकती हैं। इन्हें 4 से 5 ग्राम में बनवाया जा सकता है।
5. Jaal Work Gold Bracelet

कम वजन में हैवी लुक चाहिए तो जालीदार पैटर्न चुनें। महीन कारीगरी के कारण 4-5 ग्राम का यह ब्रेसलेट आपको काफी रिच और प्रिमियम लुक देगा। साथ ही यह सूट-साड़ियों पर खूब जचेगा।
6. Gold Charm Bracelet

इन दिनों चार्म्स ब्रेसलेट की काफी डिमांड है। सोने की पतली सी चेन पर छोटे-छोट फूल, पत्ति और सितारे जैसे चार्म्स लटकते होते हैं। यह डिजाइन ऑफिस और कॉलेज गोइंग गर्ल्स के लिए परफेक्ट हैं। 4-5 ग्राम गोल्ड से बना यह ब्रेसलेट काफी लाइटवेट होता है, आप इसे डेली वियर के हिसाब से बनवा सकती हैं।



















