Pyaaz ka Ras Lagane ka Sahi Tarika: आजकल हर कोई बाल झड़ने या टूटने की समस्या का सामना कर रहा है। कभी-कभी तो ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि लोग बाजार के महंगे और केमिकल वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं। अगर ये समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाए तो ये गंजेपन का रूप ले लेती है। ऐसे में लोग अपने बालों को बचाने के लिए तरह-तरह की चीजों को लगाते हैं।
सदियों से ही प्राकृतिक चीजों को बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। उसमें से एक प्याज का रस भी है, जिसे बहुत से लोगों ने इस्तेमाल किया है और इसका रिजल्ट भी उन्हें मिला है। प्याज के रस को बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आइए जानते हैं, इसे बालों में लगाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।
Pyaaz ka Ras Lagane ka Sahi Tarika: यहां जानें बालों पर प्याज का रस लगाने के फायदे

मेहंदी
अगर आप भी जल्दी से जल्दी सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मेहंदी में भी प्याज का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपके बालों का रंग भी ठीक हो जाएगा और किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं होगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे मेहंदी में चाय पत्ती का पानी और 1-2 प्याज का रस डालकर मिलाएं। इसके बाद इस मेहंदी को बालों पर थोड़ी देर तक लगा रहने दें, फिर कुछ देर बाद इसे धो लें।

आवंले का जूस
अगर आप अपने बालों को चमकदार और स्मूथ बनाना चाहते हैं, तो प्याज के रस में आप आंवले के जूस को मिक्स करके लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आंवले का जूस और प्याज का रस लेकर इसे मिला लें और अपने बालों पर इसे लगाएं। कुछ देर के लिए रहने दें फिर बालों को पानी से धो लें, कुछ ही हफ्ते में आपको असर दिखने लगेगा।
कोकोनट ऑयल
कोकोनट ऑयल में प्याज का रस मिलाकर लगाने से आपके बालों को काला करने के साथ-साथ मुलायम बनाने में भी मदद मिलेगी। बालों पर प्याज का रस लगाने के लिए आप नारियल के तेल में प्याज के रस को मिक्स कर लें। अब इसे आप अपने स्कैल्प से बालों पर लगाएं और आधे घंटे बाद साफ पानी से हेयर वॉश कर लें।
बालों में प्याज का रस लगाने के फायदे

- प्याज के रस में सल्फर होता है साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं।
- इसे अपने बालों पर लगाने से सिर्फ हेयर फॉल से छुटकारा नहीं मिलता बल्कि डैंड्रफ भी कम होने लगते हैं।
- प्याज का रस लगाने से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।
- प्याज का रस बालों को जड़ से मजबूत बनाकर लम्बा, घना और मुलायम रखने में भी मदद करता है।
अस्वीकरण: इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य जागरूकता के लिए है। यह पेशेवर चिकित्सा सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी उपचार या आहार में बदलाव करने से पहले कृपया अपने डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।























