Summer Eye Care Tips: आज के डिजिटल दौर में लोग घंटों तक मोबाइल और लैपटॉप स्क्रीन देखते रहते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं, इससे हमारी आंखों पर बहुत प्रभाव पड़ता है। ये आदतें हमारी आंखों के लिए खतरा बनती जा रही है। अगर आपकी भी आंखें बार-बार सूखी, भारी या जलन भरी महसूस होती हैं, तो यह ड्राई आई प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है।
इसलिए इसे नजरअंदाज बिल्कुल न करें। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताने से हमारी पलक झपकने की दर 15-20 बार प्रति मिनट से घटकर सिर्फ 4-6 बार रह जाती है, जिससे आंखों की नमी कम होने लगती है। आइए जानते हैं, आप घर पर अपनी आंखों का ख्याल कैसे रख सकते हैं।
Summer Eye Care Tips

1. आंखों का बार-बार सूखना
गर्मी आते ही गर्म हवा और तेज धूप की वजह से आंखों में नमी कम हो जाती है। इससे बहुत ज्यादा ड्राईनेस महसूस होती है, और आंखों में जलन, चुभन और लालिमा जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
2. आंखों में जलन होना
जैसे तेज सूरज की रोशनी से त्वचा झुलस सकती है, वैसे ही आंखों पर भी इसका काफी असर होता है। तेज रोशनी सीधे आंखों में पड़ने से जलन और पानी आने जैसी दिक्कत बढ़ जाती है।
3. स्क्रीन एक्सपोजर
आजकल हम दिन का ज्यादा समय स्क्रीन के सामने बिताते हैं। ऐसे में जब ऊपर से गर्म मौसम का प्रभाव आंखों पर पड़ता है, तो थकान और धुंधला दिखना जैसी समस्याएं तेज हो सकती हैं।
4. धूल-मिट्टी और एलर्जी
गर्मियों में चलने वाली लू और धूल से आंखों में संक्रमण और एलर्जी का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए बिना चश्मा पहने बाहर जाना इस खतरे को और बढ़ा सकता है।
Summer Eye Care Tips: अपनाएं ये आसान उपाय

- आजकल बाजार में कई तरह के सनग्लास मिलते हैं, लेकिन कोशिश करें कि यूवी प्रोटेक्शन वाले चश्मे का ही इस्तेमाल करें, ताकि तेज रोशनी आंखों को नुकसान न पहुंचा सके और आपकी आंखें सुरक्षित रहे।
- अगर आपकी आंखों में दर्द या रेडनेस है, तो दिन में कम से कम 2-3 बार साफ पानी से आंखें धोने की आदत डालें। इससे धूल और पसीने की वजह से होने वाली जलन में राहत मिलेगी।
- अगर आपको भी स्क्रीन पर ज्यादा समय बिताना पड़ता है, तो हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर तक देखें। इससे आंखों को थोड़ा आराम मिलेगा.और दर्द से भी राहत मिलेगा।
- अगर आंखों में थकान या जलन हो रही हो, तो रुई को ठंडे पानी में भिगोकर आंखों पर कुछ मिनट के लिए रखें। इससे सूजन और जलन में आराम मिलेगा और आपकी आँखों से थकान भी कम हो जाएगी।
- गर्मियों में शरीर में पानी की कमी आंखों को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें, ताकि आंखों की नमी बनी रहे।























