देशभर में पिछले 24 घंटे में 36,569 व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिससे देश में कोरोना रिकवरी दर 64.53 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार यह लगातार नौवां दिन है,जब प्रतिदिन कोरोना मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 30 हजार से अधिक रही है।
कंटेनमेंट जोन चिह्नित करने की रणनीति, जांच की गति में लायी गयी तेजी और मानकीकृत चिकित्सकीय प्रबंधन से रिकवरी दर के आंकड़े संतोषजनक हैं।
उत्तर प्रदेश : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3807 नए मामलों की पुष्टि, 47 लोगों ने गंवाई जान
मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ के मुताबिक देश में फिलहाल संक्रमण के 5,65,103 सक्रिय मामले हैं और अब तक 10,94,374 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। देशभर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 57,117 नये मामलों की पुष्टि हुई है। संक्रमण के सक्रिय मामलों तथा अब तक संक्रमणमुक्त हुए मरीजों की कुल संख्या का फासला बढ़कर 5,29,271 हो गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान महाराष्ट्र में 7,543, तमिलनाडु में 5,778, आंध्रप्रदेश में 3,840, कर्नाटक में 3,094,पश्चिम बंगाल में 2,118,उत्तर प्रदेश में 2,060, बिहार में 2,008, असम में 1,277, दिल्ली में 1,206, हरियाणा में 887, केरल में 864, गुजरात में 833, तेलंगाना में 816 और ओडिशा में 772 कोरोना संक्रमित रोगमुक्त हुए।
देशभर में वर्तमान में 1,488 समर्पित कोविड अस्पताल हैं, जिनमें 2,49,358 आइसोलेशन बेड, 31,639 आईसीयू बेड और 1,09,119 ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड हैं। इन अस्पतालों में कुल मिलाकर 16,678 वेंटिलेटर भी हैं। देश के 3,231 समर्पित कोविड स्वास्थ्य केंद्र भी कोरोना संक्रमितों के उपचार में जुटे हैं। इन केंद्रों में 2,07,239 आइसोलेशन बेड, 18,613 आईसीयू बेड,74,130 ऑक्सीजन सपोर्ट वाले बेड तथा 6,668 वेंटिलेटर हैं।
इनके अलावा देशभर के 10,755 कोविड देखभाल केंद्रों में भी कोरोना मरीजों का ईलाज हो रहा है। इन देखभाल केंद्रों में 10,02,681 बेड हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग में मदद देने के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 273.85 लाख एन95 मास्क, 121.5 लाख पीपीई किट और 1,083.77 लाख हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन टैबलेट वितरित किये हैं।


Download Android App
Download iOS App



