धर्मेंद्र प्रधान को अपना इस्तीफा वापस लेना चाहिए: मंत्री गजेंद्र यादव

Summary :

दुर्ग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा वापस लेने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कई कदम उठाए, जिसके सकारात्मक नतीजे भी अब देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरा मत है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। इस देश में कोई भी काम पूरा सिस्टम मिलकर करता है, जिसमें कई लोग शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरा विभाग भुगते,…

दुर्ग, 25 जुलाई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा वापस लेने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए कई कदम उठाए, जिसके सकारात्मक नतीजे भी अब देखने को मिल रहे हैं।

उन्होंने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरा मत है कि धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा नहीं देना चाहिए था। इस देश में कोई भी काम पूरा सिस्टम मिलकर करता है, जिसमें कई लोग शामिल होते हैं। ऐसी स्थिति में किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरा विभाग भुगते, यह किसी भी सूरत में न्यायोचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एग्जाम में कई कई सुधार किए हैं, जिन्हें जमीन पर भी उतारा गया है। पहली बार ऐसा हुआ है कि कोई घटना घटी है, जिसकी जांच की जिम्मेदारी फॉस्ट ट्रैक कोर्ट को दी गई है। ऐसी स्थिति में उन्हें इस्तीफा नहीं देना चाहिए था, बल्कि मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि वो अपना इस्तीफा वापस लें।

मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी ने देखा है कि कैसे धर्मेंद्र प्रधान राष्ट्रीय शिक्षा नीति लेकर आए। लंबे समय के बाद अगर शिक्षा में परिवर्तन करने का कोई कदम किसी ने उठाया है तो वो धर्मेंद्र प्रधान हैं, जिसकी हमें सराहना करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज की तारीख में आधुनिक शिक्षा में व्यवसायिक शिक्षा को भी जमीन पर उतारा गया है। धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल में मौजूदा शिक्षा प्रणाली में बदलाव भी करने की कोशिश की है, ताकि इसका फायदा विद्यार्थियों को मिल सके। जब वो पढ़कर बाहर निकले तो उसे किसी भी सूरत में बेरोजगारी का शिकार न होना पड़े।

साथ ही, मंत्री ने धर्मेंद्र प्रधान की कार्यप्रणाली की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैं इस बात को दावे के साथ कह सकता हूं कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए कई काम किए हैं, जिसका सीधा फायदा विद्यार्थियों को मिल रहा है। निश्चित तौर पर यह कहना गलत नहीं होगा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए जितने कदम धर्मेंद्र प्रधान ने उठाए, उतने इतिहास में कभी नहीं उठाए गए।

–आईएएनएस

एसएचके/डीकेपी

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

News Desk