Kharge Nadda LPG dispute: ईरान और इजरायल-अमेरिका में चल रहे संघर्ष के कारण पूरी दुनिया में उथल-पुथल मची हुई है। इस युद्ध का असर भारत में भी साफ़ तौर पर देखा जा सकता है। जहां एक तरफ़ भारत की आम जनता पिछले कई दिनों से गैस की कमी के कारण परेशान है, वहीं इसी बीच राज्यसभा से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा नज़र आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों नेताओं के बीच LPG गैस की कमी को लेकर तीखी बहस होती दिख रही है।
खरगे ने LPG किल्लत पर सरकार से किया सवाल
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम एशिया विवाद के बीच LPG सप्लाई के मुद्दे पर सदन में बात की।
उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम एशिया के हालात की वजह से LPG के मुद्दे की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। इससे मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल… pic.twitter.com/2Gk6RzvOfx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम एशिया विवाद के बीच LPG सप्लाई के मुद्दे पर सदन में बात की। उन्होंने कहा, “मैं पश्चिम एशिया के हालात की वजह से LPG के मुद्दे की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। इससे मिडिल क्लास, रेस्टोरेंट, हॉस्टल और कमर्शियल यूज़र्स पर असर पड़ रहा है। इस मौजूदा हालात में, LPG की अवेलेबिलिटी और प्राइस स्टेबिलिटी गंभीर मुद्दे बन गए हैं. लोकसभा में बोलते हुए, यूनियन पेट्रोलियम मिनिस्टर ने दावा किया कि LPG की कोई कमी नहीं है, लेकिन ज़मीनी हकीकत सरकार के दावों को गलत साबित करती है.”
जेपी नड्डा ने दिया जवाब
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यसभा के LoP मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर जमा करते हुए पकड़ा गया है। वे देश के शांतिप्रिय लोगों को भड़का रहे हैं…यह दुख की बात है कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस, मुश्किल समय में भी राजनीति करना बंद नहीं… pic.twitter.com/YCP3IQYMf8
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 16, 2026
केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यसभा के LoP मल्लिकार्जुन खरगे को जवाब देते हुए कहा, “कांग्रेस का एक नेता सिलेंडर जमा करते हुए पकड़ा गया है। वे देश के शांतिप्रिय लोगों को भड़का रहे हैं. यह दुख की बात है कि विपक्ष, खासकर कांग्रेस, मुश्किल समय में भी राजनीति करना बंद नहीं करती. यह संकट भारत की वजह से नहीं है। उन्होंने आगे कहा, “LoP को पता होना चाहिए कि यह शून्यकाल है, और किसी को भी 3 मिनट के अंदर अपनी बात खत्म करनी होती है। यह नियम सभी के लिए है।”
ALSO READ:10 राज्य, राज्यसभा की 37 सीटों पर मतदान, 26 उम्मीदवारों ने की निर्विरोध जीत हासिल






















