LPG की हो रही किल्लत ! इन विकल्पों पर जाएं, नहीं होगी परेशानी

LPG Substitutes for Cooking

LPG Substitutes for Cooking : दुनिया भर में वैश्विक अस्थिरता पसरी हुई है। जिसकी मार अब दिखने लगी है। इस अस्थिरता में बढ़ती प्राकृतिक गैस की किल्लत सामने खड़ी हो गई है। इन कीमतों के बीच सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की अवधि को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दी है। यानि जो गैस पहले 21 दिन के भीतर बुक करने का विकल्प होता था या जिसे 21 दिनों के भीतर बुक किया जा सकता था उसे अब 25 दिनों में कराया जाएगा।

ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के संकट की खबरें सामने आने लगी है। हालांकि लोगों के पास अब विकल्प है कि वे इस समस्या से कैसे निजात पा सकते हैं।

ऐसे में हम आपको उन विकल्पों के बारे में बताते हैं-

इसमें सबसे कारहर इस समय इंडक्शन चूल्हा है, जिसके डिमांड बहुत बढ़ गई है। इंडक्शन चूल्हे को ऑप्शन के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि यहां सवाल यह उठता है कि कौन सा इंडक्शन चूल्हा बढ़िया है ? किसे खरीदना चाहिए?

इसके लिए सबसे पहले ध्यान चूल्हे की वॉटेज पर देने की जरूरत है। इसके लिए बिजली बचाने वाले खास फीचर्स और BIS मार्क आदि चेक कर सकते हैं। इससे आप साफ अंदाजा लगा पाएंगे कि कौन सा चूल्हा बिजली बचाता है और कौन सा नहीं?

कहीं ऐसा न हो कि LPG Gas से निजात पाने के चलते कहीं बिजली बिलों में न फंस के रह जाएं। इसलिए ऐसे इंडक्शन को चुनना सही होगा जो बिजली की खपत को कम करता हो।

कितना वाट का इंडक्शन बढ़िया ऑप्शन

सीधी सी बात है आप जितने ज्यादा वाट का इंडक्शन इस्तेमाल करेंगे वे उतनी ही ज्यादा बिजली खाएगा। आमतौर पर घरों में इस्तेमाल के लिए 2000 Watts (2kW) का इंडक्शन सबसे ठीक समझा जाता है। हालांकि बाजार में आपको कम से कम 800W का इंडक्शन चूल्हा भी मिल जाता है। ऐसे में आप अपनी जरूरत के मुताबिक इंडक्शन चूल्हे को LPG गैस का विकल्प बना सकते हैं।

औटो स्लीप, पावर कट की हो सुविधा

वो इंडक्शन चूल्‍हे कम बिजली खाते हैं, जिनमें बिजली बचाने वाले फीचर्स होते हैं। ऐसे में आपको ऐसे इंडक्शन चूल्‍हे को खरीदना चाहिए जिसमें ऑटो स्लीप या पावर कट और वॉटेज को कम ज्यादा करने के फीचर उपलब्ध हों। इनका इस्तेमाल करके आप इंडक्शन चूल्‍हा इस्तेमाल करते हुए भी बिजली बचा पाएंगे।

कंपनी पर दें ध्यान

सबसे जरूरी है कि ऐसी इन्डक्शन खरीदते हुए कंपनी का ध्यान रखें, कौन सा बेहतर हो सकता है। इसके अलावा ऐसी कंपनी पर न जाएं जो अभी शुरू हुआ हो। कंपनी वो चुनें जिनका इस बाजार में पहले से स्थापित काम हो, और सबसे जरूरी BIS मार्का वाला इंडक्शन ही खरीदें।

सस्ते और लोकल इंडक्शन कम बिजली खाने का दावा तो करते हैं, लेकिन उनकी टेक्नोलॉजी पुरानी होती है। इस वजह से ये ज्यादा बिजली खपत करते हैं और जल्दी खराब हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।