मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली दौरे पर है, जल्द होगा कैबिनेट विस्तार: राम कृपाल यादव

पटना, 3 मई (आईएएनएस)। बिहार में संभावित कैबिनेट विस्तार को लेकर अटकलें तेज हैं, एनडीए के नेताओं ने साफ कर दिया है कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार हो सकता है इसमें अब और समय नहीं लगने वाला है।

नई कैबिनेट के विस्तार पर भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “कैबिनेट का विस्तार निश्चित रूप से होगा। अभी केवल तीन मंत्री ही पद पर हैं, ऐसे में यह स्वाभाविक है कि कैबिनेट का विस्तार होगा, यह होकर रहेगा। अब इसमें और समय नहीं लगने वाला है।”

राम कृपाल यादव ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली गए हैं। वहां, वे वरिष्ठ नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे, इसके बाद संभावना है कि नई कैबिनेट की घोषणा हो सकती है।”

राम कृपाल यादव ने आगे कहा कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता निशांत ने कमान संभाल ली है और वे पार्टी को मजबूत करने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने संगठन को और सशक्त बनाने के लिए चंपारण की धरती से एक अभियान की शुरुआत की है। मेरा मानना ​​है कि इससे पार्टी और अधिक मजबूत होगी, ज़्यादा से ज़्यादा युवा इससे जुड़ेंगे और पार्टी को और भी अधिक गति के साथ आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम पर भाजपा नेता राम कृपाल यादव ने कहा, “कल बंगाल के चुनाव परिणाम आएंगे। वहां टीएमसी सरकार जाएगी और भाजपा की सरकार बनने वाली है। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को बाय-बाय कर दिया है। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराया है और मतगणना भी अच्छे से कराएंगे। जनता की समस्याओं को टीएमसी ने नजरअंदाज किया है, इसलिए जनता ने भी टीएमसी को नजरअंदाज कर दिया है।”

जेडीयू नेता निशांत कुमार द्वारा अपनी ‘सद्भाव यात्रा’ शुरू करने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, “पूरी पार्टी की ओर से उन्हें शुभकामनाएं है। हमारी पार्टी बहुत उत्साहित है और निशांत की यात्रा सफल होगी। आम लोग भी उनकी यात्रा के बारे में जानते हैं और वे सभी चाहते हैं कि निशांत राजनीति में ज़्यादा से ज़्यादा सक्रिय हों।”

विजय कुमार चौधरी ने आगे कहा कि उन्हें पार्टी का पूरा समर्थन प्राप्त है और पार्टी के सभी सदस्य उत्साहित हैं। बिहार में निशांत अच्छा करेंगे और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने का काम करेंगे। आम जनता में भी जागरूकता है। हर कोई चाहता है कि निशांत और भी अधिक सक्रिय हों।

–आईएएनएस

एसएके/एएस

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।