India-Israel दोस्ती का नया अध्याय: 9 साल बाद पीएम मोदी का इजरायल दौरा, संसद ‘नेसेट’ को करेंगे संबोधित

PM Modi Israel Visit

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजरायल दौरे पर रवाना होने से पहले कहा कि यह राजकीय यात्रा दोनों देशों के बीच स्थायी संबंधों को और मजबूत करेगी व रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी। इसके साथ ही, पीएम मोदी ने कहा कि वे प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ होने वाली चर्चाओं के लिए उत्सुक हैं। यह उनकी बीते 9 साल में दूसरी इजराइल यात्रा है। इससे पहले वे जुलाई 2017 में गए थे।

ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल डील

PM Modi Israel Visit
PM Modi Israel Visit (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजधानी तेल अवीव पहुंचेंगे। वहां वे बेंजामिन नेतन्याहू के साथ निजी बैठक करेंगे। आज ही मोदी इजराइल की संसद नेसेट को भी संबोधित करेंगे। ऐसा करने वाले वे पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इसके अलावा वे वहां रह रहे भारतीय समुदाय से मिलेंगे और एक टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। इस यात्रा के दौरान भारत और इजराइल के बीच हथियारों की डील पर भी बातचीत हो सकती है। इसमें ड्रोन और एंटी बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम शामिल हैं। इससे पहले नेतन्याहू ने कहा था कि वे अपने प्रिय मित्र मोदी के इजराइल आने का इंतजार कर रहे हैं।

Modi Netanyahu Meeting: कई मुद्दों पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें पीएम मोदी ने कहा, “मेरे दोस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बुलावे पर मैं 25-26 फरवरी को इजरायल की राजकीय यात्रा पर जा रहा हूं। भारत और इजरायल के बीच एक मजबूत और कई तरह की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप है, जिसमें हाल के सालों में जबरदस्त ग्रोथ और तेजी देखी गई है।”

उन्होंने कहा, “मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ अपनी बातचीत का इंतजार कर रहा हूं, जिसका मकसद उद्देश्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, कृषि, जल प्रबंधन, तकनीक, रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश के ही लोगों के बीच संबंधों समेत अलग-अलग क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करना है। हम आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।”

Israel Parliament Address: इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करेंगे PM मोदी

PM Modi Israel Visit
Israel Parliament Address (Image- Social Media)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस यात्रा के दौरान मैं इजरायली राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से भी मुलाकात करूंगा। मुझे इजरायली संसद ‘नेसेट’ को संबोधित करने का भी अवसर मिलेगा। यह अवसर हमारे दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत संसदीय और लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि होगा।”

पीएम मोदी ने कहा, “मैं उन भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से बातचीत करने का भी बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं, जो लंबे समय से भारत-इजरायल की खास दोस्ती को बढ़ावा दे रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि मेरी यात्रा दोनों देशों के बीच रिश्तों को और मजबूत करेगी, रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य तय करेगी। इसके साथ ही, एक मजबूत, इनोवेटिव और खुशहाल भविष्य के लिए हमारे साझा विजन को आगे बढ़ाएगी।”

India Israel Relations: 9 साल बाद इजरायल दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी

गौरतलब है कि लगभग 9 साल के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजकीय यात्रा पर इजरायल जाएंगे। वे नेसेट यानी इजरायली संसद को संबोधित करेंगे और ऐसा करने वाले वो भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:45 बजे अपने आधिकारिक दौरे पर इजरायल पहुंचेंगे। बेंजामिन नेतन्याहू उन्हें रिसीव करेंगे। इसके बाद, पीएम मोदी दो दिन कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के रास्ते अगरतला-कोलकाता कनेक्टिविटी बहाल, 18 महीने बाद शुरू हुई ‘मैत्री’ बस सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।