प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को पहुंचेंगे वाराणसी, जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

वाराणसी, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अप्रैल को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे। इस दौरान वे काशीवासियों को 6300 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं की सौगात देंगे। जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

वाराणसी के जिलाधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री का अपने संसदीय क्षेत्र में दो दिवसीय दौरा है। वे 163 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। अलग-अलग परियोजनाओं की महिला लाभार्थी भी बड़ी संख्या में हिस्सा लेंगी। उन्होंने बताया कि कई फ्लाईओवर और सड़कों से जुड़े प्रोजेक्ट भी शामिल हैं। पीएम मोदी सिग्नेचर ब्रिज का शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी दो ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाएंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर में भी दर्शन के लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों की तैयारियां चल रही हैं। साथ ही, सुरक्षा संबंधी तैयारियां भी चल रही हैं।

सुरक्षा तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 28 अप्रैल और 29 अप्रैल को वाराणसी के दौरे पर रहेंगे। 28 अप्रैल को पीएम मोदी नारी वंदन रैली में शामिल होंगे, जिनमें तकरीबन 40 हजार महिलाएं भाग लेंगी। इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस कार्यक्रम में महिलाएं शामिल होंगी, इसलिए सुरक्षा का जिम्मा भी महिला पुलिसकर्मियों को दिया गया है। लगभग 1500 महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। पूरे सभास्थल को सीसीटीवी से कवर किया गया है और एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर अत्याधुनिक हथियारों से लैस क्यूआरटी और एटीएस टीम की टीमें तैनात रहेंगी। पूरे रूट पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, पूरे रूट को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।

डीसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी पुलिसकर्मियों को ब्रीफिंग करा दी गई है। कार्यक्रम में अंदर की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिसकर्मियों की होगी, जबकि पुरुषों को बाहरी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

–आईएएनएस

डीसीएच/

(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।