Rahul Gandhi पर जमकर गरजे रविशंकर प्रसाद, ऐसा क्या बोले कि पूरा सदन देखते रह गया; Video Viiral

Ravishankar Prasad slams Rahul Gandhi

Ravishankar Prasad slams Rahul Gandhi: बीजेपी सांसद Ravi Shankar Prasad ने लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि Narendra Modi जैसे भारत के प्रधानमंत्री से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता।

उन्होंने सदन में सवाल उठाते हुए कहा कि यह अविश्वास प्रस्ताव आखिर क्यों लाया गया है. प्रसाद ने आगे कहा कि कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने बहस के दौरान कई बार ऐसी किताब का जिक्र किया जो अभी तक पब्लिश भी नहीं हुई है। उन्होंने हमला बोलते हुए कहा कि जो किताब छपी ही नही है उसे आप ‘ऑथेंटिक’ कैसे कह रहे हैं? इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

Ravishankar Prasad slams Rahul Gandhi: राहुल को नहीं पता कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती, वीडियो देखें

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा कि संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर दो बार चर्चा हो चुकी है। सदन की एक परंपरा होती है, जिसे निभाना पड़ता है। इसी कड़ी में बीजेपी सांसद ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधे। उन्होंने कहा कि उन्हें (राहुल गांधी) को भी पता नहीं कि जलेबी फैक्ट्री में नहीं बनती है.

रेल मंत्री ने बताया राजनीति में रुचि नहीं

Ashwini Vaishnaw
Ashwini Vaishnaw (Source: Social Media)

बता दें कि, 11 मार्च बुधवार को संसद की बैठक फिर से शुरू हुई। लोकसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कुछ सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच ही रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अन्य सदस्यों के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्षी सदस्य जो हंगामा कर रहे हैं, उससे लगता है कि उन्हें राजनीति में ज्यादा दिलचस्पी नहीं है। और कुछ समय के लिए सदन की कार्यवाही रोक दी गई।

Also Read: तेल-गैस की ब्लैक मार्केटिंग पर बिहार सरकार सख्त, Samrat Chaudhary का बड़ा निर्देश; बोले- कालाबाजारी करने वालों को सीधे होगी जेल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।