Friendship Day Gift Ideas​: फ्रेंडशिप डे पर बेस्ट फ्रेंड को देना चाहते हैं सरप्राइज? चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए दें ये गिफ्ट्स

Summary :

वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे 2 अगस्त को मनाया जाएगा, यह दिन दोस्तों के प्रति प्यार, आभार और उनकी अहमियत जताने का होता है। इस अवसर पर कई लोग अपने दोस्तों के लिए खास उपहार की तलाश में रहते हैं, ताकि वे उन्हें खुशी दे सकें। यहाँ फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को दिए जाने वाले कुछ बेहतरीन गिफ्ट आइडियाज दिए गए हैं आप बाजार के बजाय घर पर रंग-बिरंगे धागों और मोतियों से हैंडमेड फ्रेंडशिप बैंड बना सकते हैं, जो दोस्ती को और मजबूत बनाएगा।

2 अगस्त को पूरी दुनिया में वर्ल्ड फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। इस दिन हर कोई अपनी दोस्ती का इजहार करता है। यह दिन अपने दोस्त के लिए प्यार जताने और उसको खुश करने का होता है। इस दिन हर कोई अपने दोस्त को ये महसूस करवाता है कि वो उनकी ज़िंदगी में कितना जरूरी है। बहुत से लोग इस दिन के लिए बेस्ट गिफ्ट की तलाश करते हैं, ताकि उनका दोस्त खुश होकर उन्हें गले से लगा ले। अगर आप भी ये सोच रहे हैं कि इस बार अपने बेस्ट फ्रेंड को क्या गिफ्ट दिया जाए, तो हम यहां आपको कुछ बेस्ट गिफ्ट आइडियाज के बारे में दिखा रहे हैं, तो चलिए देखते हैं, वो गिफ्ट कौन-कौन से हैं।

फ्रेंडशिप डे पर अपने दोस्त को दें ये गिफ्ट्स

1. हैंडमेड फ्रेंडशिप बैंड

 friendship day diy gift ideas
friendship day diy gift ideas (Source: Social Media)

फ्रेंडशिप डे पर आप अपने दोस्त को फ्रेंडशिप बैंड गिफ्ट कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर आप अपने दोस्त को बैंड देते हैं, तो इससे आपकी दोस्ती और भी ज्यादा मजबूत होती है। वैसे तो बाजार में बहुत से फ्रेंडशिप बैंड मिल जाते हैं, लेकिन अगर आप रंग-बिरंगे धागों और मोतियों से इसे घर पर बनाकर अपने दोस्त को देते हैं, तो यह गिफ्ट उसे बहुत पसंद आएगा।

2. मेमोरी स्क्रैपबुक

 best gift for friendship day
best gift for friendship day (Source: Social Media)

इसे बनाने के लिए एक छोटी डायरी या नोटबुक लें, फिर उसमें अपने दोस्त की कुछ खूबसूरत और प्यारी फोटो चिपकाकर उसके ऊपर कलर पेन से लाइन बनाएं और कुछ ऐसी शयरी लिखें, जो उसके दिन को छू जाए और उसे पढ़ते ही आपका दोस्त आपको गले लगा ले।

3. मैसेज जार

Friendship Day Gift Ideas
Friendship Day Gift Ideas (Source: Social Media)

इस गिफ्ट को बनाने के लिए एक कांच का जार लें, फिर उसमें छोटे-छोटे रंगीन कागजों पर दोस्त की तारीफ़ें, पुरानी यादें या उनके लिए खास मैसेज लिखकर उसमें डालें। जब आपका दोस्त परेशान होगा, तो वो जब इस जार में से एक पर्ची निकालकर पढ़ेगा, तो उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

4. इंडोर प्लांट

 friendship day diy gift ideas
friendship day diy gift ideas (Source: Social Media)

अगर आप चाहते हैं कि पेड़-पौधों की तरह आपकी दोस्ती भी हमेशा हरी-भरी रहे, तो आप अपने बेस्ट फ्रेंड को इंडोर प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं, जो देखने में खूबसूरत और छोटा हो। जब आपका दोस्त इसे अपने घर में रखेगा और जब-जब उसकी नजर इस प्लांट पर जाएगी, तो उसे आपकी दोस्ती की याद आएगी।

5. चॉकलेट्स और स्नैक्स बास्केट

 best gift for friendship day
best gift for friendship day (Source: Social Media)

इस फ्रेंडशिप डे आप अपने दोस्त को चॉकलेट्स और स्नैक्स बास्केट भी गिफ्ट कर सकते हैं, जो उसे बेहद पसंद आएगा। इसमें आप उसके पसंद की चॉकलेट और स्नैक्स रख सकते हैं।

Also Read: How to Impress My Crush: क्रश के दिल में Permanent जगह बनानी है? अपनी Personality में करें ये 6 छोटे बदलाव

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।