झारखंड में पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में छह दिन पूर्व फल व्यवसायी फिरोज अलाम की हत्या के मामले में उसकी पत्नी जिया परवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत माहथा ने आज यहां बताया कि जिया ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 11 नवम्बर की रात फिरोज की हत्या कर दी थी।
उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड के मामले में पुलिस उपाधीक्षक प्रेमनाथ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था और इसी टीम ने जिया को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी ने पति की हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। श्री माहथा ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के जोड़ निवासी विद्या भाष्कर तिवारी के साथ जिया का नाजायज संबंध था और इसकी जानकारी होने के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद चला रहा था।