Republic Day Parade में पंजाब के साथ हुए अन्याय पर क्या बोले भगवंत मान ?   - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

Republic Day Parade में पंजाब के साथ हुए अन्याय पर क्या बोले भगवंत मान ?  

Bhagwant Mann

Republic Day Parade: पंजाब को इस बार के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया गया है जिस कारण पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने केंद्र सरकार पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। भगवंत मान ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी पंजाब की झांकी को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया जा रहा।

Highlights

  • पंजाब को इस बार के Republic Day Parade में शामिल नहीं किया गया
  • भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप
  • अगर 26 जनवरी और 15 अगस्त को पंजाब नहीं, तो किस बात की आजादी – भगवंत मान

भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर Republic Day Parade को लेकर आरोप लगाते हुए कही ये बात

पंजाब को इस बार के गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में शामिल नहीं करने पर भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब की झांकी पिछले साल भी गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) में शामिल नहीं की गयी थी और इस साल भी नहीं किया गया है। भगवंत मान ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार का बस चले तो वह जन-गण-मन से पंजाब का नाम हटा सकती है। उन्होंने कहा की ये पंजाब के लोगो की कुर्बानियां और शहीदी का मजाक है। प्रेस कांफ्रेंस में भगवंत मान ने कहा की यह पंजाब के लाला लाजपत राय, भगत सिंह और उधम सिंह जैसे वीरों का अपमान है। मान ने आरोप लगाया कि पंजाब और दिल्ली दोनों ही चयनित झांकी वाली सूची में नहीं हैं। साथ ही कहा कि गणतंत्र दिवस का भी भजपाकरण किया जा रहा है। सिर्फ भाजपा शासित प्रदेश को ही गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade) की झाँकी में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि इस साल केंद्र ने राज्य को एक पत्र लिखकर झांकी के संबंध में हमारी इच्छा के बारे में जानकारी मांगी थी। चार अगस्त 2023 को हमने एक पत्र लिखा। इसमें जिक्र किया गया था कि सिर्फ जनवरी 2024 में ही नहीं बल्कि 2025 और 2026 में भी हमारी झांकी को शामिल किया जाए।

कौन- कौन से राज्य को इस बार के Republic Day Parade में शामिल किया है ?

उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडू, राजस्थान ओडिसा , मेघालय, मणिपुर, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, लद्दाख, कर्नाटका, झारखण्ड, हरियाणा, हुजरात गोवा, छत्तीसगढ़, असम अरुणाचल प्रदेश और आंध्रप्रदेश

पंजाब की तरफ से दिया गया था ये प्रस्ताव

मान ने बताया कि हमने चयन के लिए पंजाब से तीन झांकियों का प्रस्ताव रखा। इसके लिए डिजाइन भी दिए गए और हमारे अधिकारियों ने केंद्र के साथ इस संबंध में बैठकें भी कीं। उन्होंने कहा कि ये तीन झांकियां ‘पंजाब कुर्बानिया अते शहादतां दा इतिहास’, ‘नारी शक्ति’, माई भागो’ और ‘पंजाब दा अमीर विरसा ते ओडी पेशकारी’ थीं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।