comscore

Rajasthan: उदयपुर में रेव पार्टी का भंडाफोड़, 31 पुरुष और 8 महिलाओं सहित कुल 39 लोग गिरफ्तार

Rajasthan

Rajasthan: राजस्थान के उदयपुर में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया है। इस क्रम में जिला पुलिस ने गुरुवार को गोगुंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत विस्मा गांव में स्थित इंद्रप्रस्थ हेरिटेज रिसॉर्ट में वेश्यावृत्ति रैकेट के रूप में संचालित एक हाई-प्रोफाइल रेव पार्टी का पर्दाफाश किया। उदयपुर के पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी के दौरान 31 पुरुषों और 8 महिलाओं सहित कुल 39 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

Rajasthan
Rajasthan

Rajasthan: गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि यह रेव पार्टी इंदौर के राजेश शर्मा और दिल्ली के ऋषभ राजपूत की तरफ से आयोजित की गई थी, जिसमें खास तौर पर दिल्ली से युवतियों को बुलाया गया था। एसपी गोयल ने कहा कि रेव पार्टी में शराब का सेवन, तेज संगीत, मुजरा नृत्य, अश्लील नृत्य और अनैतिक चीजें शामिल थीं। पुलिस को रिसॉर्ट में अवैध गतिविधियों के बारे में गोपनीय सूच ना मिली थी। उन्होंने बताया कि सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के मार्गदर्शन में और गिरवा के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल चंदेल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

Rajasthan
Rajasthan

Rave party in Udaipur: पुलिस ने रिसॉर्ट के मालिक को गिरफ्तार किया

उन्होंने कहा कि जब पुलिस टीम ने अचानक छापा मारा तो तेज आवाज में संगीत बज रहा था और अवैध गतिविधियां चल रही थीं। पुलिस ने रिसॉर्ट के मालिक मूला राम चंद को आयोजकों और वहां मौजूद ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया। एसपी गोयल ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने रिसॉर्ट से विदेशी शराब की बोतलें, साउंड सिस्टम, पावर प्लस टैबलेट और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। उन्होंने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि रिसॉर्ट का इस्तेमाल बार-बार इस तरह की गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।

Rave party in Udaipur
Rave party in Udaipur

Rajasthan: पार्टी में अन्य राज्यों के लोग भी शामिल

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए ज्यादातर पुरुष मध्य प्रदेश के इंदौर, गुना, खंडवा और उज्जैन के निवासी हैं, जबकि हिरासत में ली गई महिलाएं मुख्य रूप से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और ओडिशा की हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और सभी आरोपियों को गोगुंडा की अदालत में पेश किया गया। एसपी गोयल ने बताया कि पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि इस मामले में शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ALSO READ: दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस को घेरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।