Chocolate Modak Recipe at Home: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं चॉकलेट मोदक का भोग, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको आएगा पसंद

Summary :

गणपति जी को मोदक बहुत ही पसंद होते हैं, तो इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं खास चॉकलेट मोदक, जिसे डार्क चॉकलेट, कंडेन्स्ड मिल्क, बिस्किट पाउडर और काजू-बादाम पाउडर से बेहद आसानी से बनाया जाता है। यह मोदक बप्पा के साथ बच्चों और बड़ों को भी काफी पसंद आते हैं। इस 10 दिन में लोग घरों में धूम-धाम से गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में लोग भगवान गणेश को तरह-तरह की मिठाई का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गणेश भगवान को भोग लगाने के लिए कुछ टेस्टी…

गणपति जी को मोदक बहुत ही पसंद होते हैं, तो इस बार गणेश चतुर्थी पर बप्पा को चढ़ाएं खास चॉकलेट मोदक, जिसे डार्क चॉकलेट, कंडेन्स्ड मिल्क, बिस्किट पाउडर और काजू-बादाम पाउडर से बेहद आसानी से बनाया जाता है। यह मोदक बप्पा के साथ बच्चों और बड़ों को भी काफी पसंद आते हैं। इस 10 दिन में लोग घरों में धूम-धाम से गणपति बप्पा का स्वागत करते हैं। 10 दिन तक चलने वाले इस त्योहार में लोग भगवान गणेश को तरह-तरह की मिठाई का भोग लगाते हैं। ऐसे में अगर आप भी गणेश भगवान को भोग लगाने के लिए कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो चॉकलेट मोदक बेस्ट ऑप्शन है।

चॉकलेट मोदक बनाने का तरीका

Homemade chocolate modak
Homemade chocolate modak (Source: AI)

सामग्री

  • मावा (खोया)
  • चॉकलेट / कोको पाउडर
  • कोको पाउडरपिसी चीनी
  • दूध: 2-3 बड़े चम्मच
  • देशी घी: 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर: ¼ छोटा चम्मच

चॉकलेट मोदक बनाने की विधि

Ganesh Chaturthi bhog recipe
Ganesh Chaturthi bhog recipe (Source: Social Media)
  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
  • फिर उसमें चॉकलेट डालें और धीमी आंच पर डबल बॉयलर मेथड या सीधे धीमी आंच पर पिघलाएं।
  • जब चॉकलेट पूरी तरह पिघल जाए, तो उसमें कंडेन्स्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिक्स करें
  • अब इसमें बिस्किट पाउडर, काजू-बादाम पाउडर और कोको पाउडर मिलाएं।
  • फिर धीमी आंच पर 2–3 मिनट पकाएं, जब तक मिश्रण हल्का गाढ़ा और बाइंडिंग वाला न हो जाए।
  • इसके बाद गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
  • जब मिश्रण हल्का गरम हो जाए, तब मोदक के सांचे में थोड़ा-थोड़ा भरें।
  • फिर इसे अच्छी तरह दबाएं और फिर सांचे से निकाल लें।

मोदक बनाने के लिए जरूरी टिप्स

  • मिश्रण बनाते समय गैस की आंच हमेशा धीमी रखें, वरना मिल्क पाउडर जल जाएगा।
  • मिश्रण में गुठलियां न बनें, इसके लिए स्पेचुला या कलछी को लगातार चलाते रहें।
  • मोदक के सांचे में मिश्रण डालने से पहले थोड़ा सा घी जरूर लगाएं, इससे मोदक आसानी से बाहर आ जाते हैं और टूटते नहीं हैं।
  • अगर मिश्रण ज्यादा सूखा लगे, तो 1 छोटी चम्मच दूध और मिला सकते हैं। अगर गीला लगे, तो थोड़ी देर फ्रिज में रख दें।

Also Read: Banana Sheera Recipe in Hindi: गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं बनाना शीरा का भोग, मोदक से हटकर बनाएं यह खास प्रसाद

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।