5 Legends Retired in the GG Era: अजिंक्य रहाणे के रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में एक दौर खत्म हो गया. जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से 5 दिग्गजों ने कम से कम एक फॉर्मैट टेस्ट से तो संन्यास की घोषणा कर ही दी. इससे पहले 4 सीनियर प्लेयर्स भी ऐसा कर चुके हैं. रहाणे पहले नहीं है. ये दिखाता है कि इस टीम मैनेजमेंट के आने के बाद टीम में सीनियर खिलाड़ियों की क्या इज्जत रह गई है.
5 Legends Retired in the GG Era

अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मैट को अलविदा कह दिया है. रहाणे ने 38 साल की उम्र में संन्यास की घोषणा कर दी. राइट हैंड बैटर लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे थे. ऐसे में उनका ये फैसला महज औपचारिकता भरा था. गौतम गंभीर मैनेजमेंट के आने के बाद सीनियर प्लेयर्स की टीम में वापसी होते बहुत कम देखा गया है. इससे पहले आर अश्विन, चेतेश्वर पुजारा, रोहित शर्मा और विराट कोहली भी दबाव में रिटायरमेंट ले चुके हैं.
आर अश्विन

रविचंद्रन अश्विन ने 2024 बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था. इस सीरीज में वॉशिंगटन सुंदर को उनकी जगह पर खिलाया गया था. इससे अश्विन काफी आहत हो गए थे. इसी वजह से उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया. जिसने बहुत सारे सवाल खड़े कर दिए थे.
चेतेश्वर पुजारा

चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त, 2025 को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का ऐलान कर दिया. पुजारा भी लंबे समय से टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे. ऐसे में जब वो इसमें सफल नहीं हुए, निराश होकर रिटायरमेंट की घोषणा कर दी. उनका ये फैसला रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद आया.
रोहित शर्मा

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2025 के दौरान अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया. उनके इस फैसले ने सोशल मीडिया पर भूचाल ला दिया था. रोहित ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट कर ये जानकारी साझा की थी.
विराट कोहली

विराट कोहली भी रोहित शर्मा के नक्शेकदम पर चलते हुए टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो गए. उनका भी ये फैसला आईपीएल 2025 के दौरान ही आया था. कई क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना था कि कोहली के अंदर अभी भी अगले दो-तीन सालों का क्रिकेट बाकी था.
Read More: ‘मुझे कोई नहीं सिखाएगा’, संजू सैमसन ने तमाम आलोचकों के मुंह पर जड़ा तमाचा



Download Android App
Download iOS App




