Tilak Varma के हाथ पर बंधी करोड़ों की घड़ी CSK के प्लेयर ने क्यों तोड़ी?, जानें पूरी सच्चाई

Tilak Varma Fitness Band Broken

Tilak Varma Fitness Band Broken: Indian Premier League 2026 के 44वें मुकाबले में Chennai Super Kings ने Mumbai Indians को मात दे दी। इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजी एक बार फिर उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी। रियान रिकेल्टन ने 34 रन बनाकर अच्छी शुरुआत दी, जबकि नमन धीर ने 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके बावजूद सूर्यकुमार यादव (21), तिलक वर्मा (5) और हार्दिक पांड्या (18) जैसे बल्लेबाजों के फ्लॉप रहने से टीम 159 रन ही बना सकी।

Tilak Varma News: तिलक के हाथ पर लगी घड़ी टूटी?

इस मुकाबले के दौरान तिलक वर्मा के साथ एक दिलचस्प घटना भी हुई। मुंबई की पारी के 12वें ओवर में जेमी ओवरटन की गेंद उनके हाथ पर लगी, जिससे उनके हाथ में पहना डिवाइस टूट गया। ऐसे में सोशल मीडिया पर यह चर्चा होने लगी कि उनकी महंगी घड़ी टूट गई, जिसकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही थी। हालांकि, बाद में साफ हुआ कि वह कोई लग्जरी घड़ी नहीं बल्कि एक फिटनेस ट्रैकर बैंड था, जिसकी कीमत करीब 30 से 50 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Mumbai Indians Performance: कैसी रही मुंबई इंडियंस की परफॉर्मेंस?

Tilak Varma Fitness Band Broken
Tilak Varma Fitness Band Broken (Source: Social Media)

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 159 रन बनाए। नमन धीर की 37 गेंदों में 57 रन की पारी सबसे अहम रही। वहीं सूर्यकुमार यादव ने 12 गेंदों में 21 रन बनाए, लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या अंत के ओवरों में तेजी नहीं दिखा सके और 23 गेंदों में वो सिर्फ 18 रन ही बना पाए।

Chennai Super Kings Performance: कैसा रहा चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन?

Tilak Varma Fitness Band Broken
Tilak Varma Fitness Band Broken (Source: Social Media)

ऐसे में टारगेट का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंद बाकी रहते ही 8 विकेट से जीत हासिल कर ली। मुंबई की ओर से जसप्रीत बुमराह ने किफायती गेंदबाजी की और 3 ओवर में 20 रन दिए, लेकिन ट्रेंट बोल्ट महंगे साबित हुए और 3.1 ओवर में 37 रन लुटा बैठे। इसके अलावा रघु शर्मा ने 4 ओवर में 24 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई विकेट नहीं मिला।

Tilak Varma Fitness Band Broken: कैसे जीती चेन्नई

Tilak Varma Fitness Band Broken
Tilak Varma Fitness Band Broken (Source: Social Media)

चेन्नई की जीत में कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 48 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के और 5 चौके शामिल थे। वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे कार्तिक शर्मा ने 40 गेंदों में 54 रन बनाकर अपनी पहली आईपीएल फिफ्टी पूरी की और टीम को जीत तक पहुंचाया।

Read More: Mumbai Indians को मिली हार पर इमोशनल हुए Hardik Pandya, कप्तान ने बताई CSK से हारने की वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।