आखिरकार संजीव गोयनका के हाथ लगी ट्रॉफी, सुपर जायंट्स के चैंपियन बनने पर कही ये बात

Summary :

Sanjiv Goenka’s Team Won: संजीव गोयनका की सह मालिकाना वाली मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने कमाल कर दिया. इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड लीग में ट्रेंट रॉकेट्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. खिताबी मुकाबले में जॉस बटलर की अगुवाई वाली टीम ने सैम बिलिंग्स की कप्तानी वाली टीम को 5 विकेटों से पराजित कर दिया. मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया था. सुपर जायंट्स ने महज 2 गेंदें रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया. चैंपियन बनने के बाद संजीव गोयनका ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की. Sanjiv Goenka’s Team Won मेंस हंड्रेड का बीते…

Sanjiv Goenka’s Team Won: संजीव गोयनका की सह मालिकाना वाली मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने कमाल कर दिया. इंग्लैंड में चल रही द हंड्रेड लीग में ट्रेंट रॉकेट्स को फाइनल में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया. खिताबी मुकाबले में जॉस बटलर की अगुवाई वाली टीम ने सैम बिलिंग्स की कप्तानी वाली टीम को 5 विकेटों से पराजित कर दिया. मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर आ गया था. सुपर जायंट्स ने महज 2 गेंदें रहते मुकाबला अपने नाम कर लिया. चैंपियन बनने के बाद संजीव गोयनका ने अपनी टीम की जमकर तारीफ की.

Sanjiv Goenka’s Team Won

Sanjiv Goenka's Team Won
Sanjiv Goenka’s Team Won

मेंस हंड्रेड का बीते 16 अगस्त को फाइनल मैच हुआ. लॉर्ड्स में दो धुरंधर टीमें आमने-सामने थी. एक तरफ जॉस बटलर की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स. उनके सामने सैम बिलिंग्स वाली ट्रेंट रॉकेट्स की चुनौती थी. टॉस मैनचेस्टर के नाम रहा था. कप्तान बटलर ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी ट्रेंट की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 158 रनों का स्कोर खड़ा किया. मैनचेस्टर की तरफ से नूर अहमद ने 3 विकेट हासिल किए.

Tim Seifert
Tim Seifert

सुपर जायंट्स को जीत के लिए 159 रन बनाने थे. ओपनर टिम साइफर्ट ने महज 38 बॉल का सामना करके 72 रन ठोके. जिसने जीत का आधार रखा. आखिर में जब मैनचेस्टर सुपर जायंट्स को 3 गेंदों पर 3 बनाने थे, लियाम डॉसन ने छक्का लगाकर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी.

जीत पर क्या बोले संजीव गोयनका?

Sanjiv Goenka
Sanjiv Goenka

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के चैंपियन बनने के बाद टीम के सह मालिक संजीव गोयनका ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर लिखा,

“अपने पहले ही सीज़न में चैंपियन! @ManchesterSG100. लॉर्ड्स में क्या शानदार रात रही, सुपर जायंट्स परिवार के हम सभी के लिए यह गर्व का पल है. यह पहले मैच से लेकर आखिरी मैच तक पूरी टीम की कोशिश का नतीजा था. टिम, क्या शानदार पारी खेली. नूर, गेंदबाज़ी में बेहतरीन स्पेल और ठीक उसी समय विकेट लिए जब उनकी ज़रूरत थी.”

“पूरे सीज़न में जॉस ने टीम को आगे बढ़कर संभाला, और नॉकआउट मैचों में जिस तरह पूरी टीम एकजुट हुई, उसी ने इस सीज़न की तस्वीर बदल दी. जॉस और उन सभी खिलाड़ियों को बधाई जिन्होंने इसे मुमकिन बनाया. और हमारे सपोर्टर्स का खास शुक्रिया, आप लोगों ने ही इस टीम का हौसला बनाए रखा. यह जीत आपके लिए है.”

 

Read More: दिग्वेश राठी ने फिर किया मैदान पर ‘लफड़ा’, प्रियांश आर्या को आउट करके किया विवादित सेलिब्रेशन

Raj Kiran