बैंकाक : ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू भारत के लिए सकारात्मक नतीजा हासिल करने वाली एकमात्र खिलाड़ी रही जब उन्होंने सीधे गेम में जीत के साथ 350000 डालर इनामी थाईलैंड ओपन विश्व सुपर सीरीज 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत के अन्य खिलाड़ियों का जहां जूझना पड़ा वहीं दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हांगकांग की यिप पुई यिन को 21-16, 21-14 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई जहां उनका सामना कल अमेरिका की सोनिया चीह से होगा।
राष्ट्रमंडल खेल 2014 के स्वर्ण पदक विजेता पारूपल्ली कश्यप कड़ी चुनौती पेश करने के बावजूद प्री क्वार्टर फाइनल में जापान के कांता सुनेयामा के खिलाफ हार गए जबकि चौथे वरीय एसएस प्रणय को इंडोनेशिया के सोनी ड्वी कुनकोरो के खिलाफ सीधे गेम में 18-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा।


Download Android App
Download iOS App



