Top 5 Bikes Under Rs 1 Lakh: अगर आप रोजाना इस्तेमाल के लिए एक ऐसी बाइक खरीदने की सोच रहे हैं जो कम पेट्रोल खर्च करे, रखरखाव में ज्यादा खर्च न आए और कीमत भी 1 लाख रुपये (Bikes Under Rupees 1 Lakh) से कम हो, तो आपके लिए बाजार में कई अच्छे ऑप्शन मौजूद हैं।
इस बजट में मिलने वाली बाइक्स बेहतर माइलेज, Comfortable ride और Powerful Engine के लिए जानी जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 बाइक्स के बारे में जो आपकी जरूरतों (Budget Friendly Bikes) को पूरा कर सकती हैं।
Bajaj Platina 110: माइलेज के मामले में शानदार

- बजाज प्लेटिना 110 उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जो लंबी दूरी तय करते हैं और ज्यादा माइलेज चाहते हैं।
- इस बाइक में 115.45cc का इंजन दिया गया है, जो अच्छी परफॉर्मेंस के साथ स्मूथ राइडिंग का अनुभव देता है।
- कंपनी ने इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया है, जिससे हाईवे पर भी बाइक बेहतर चलती है।
- यह बाइक करीब 70 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है।
- खराब सड़कों पर भी इसका सस्पेंशन आरामदायक सफर सुनिश्चित करता है।
- इसकी शुरुआती कीमत लगभग 73 हजार रुपये से शुरू होती है।
TVS Star City Plus: फीचर्स और माइलेज का बेहतरीन मेल
- TVS स्टार सिटी प्लस भारतीय ग्राहकों के बीच काफी फेमस है।
- इसमें 109.7cc का इंजन मिलता है, जो रोजमर्रा के उपयोग के लिए Sufficient power देता है।
- यह बाइक लगभग 67 से 83 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।
- इसमें LED Headlight, USB charging Port, Eco Indicator और Front disc Brake जैसे कई बेस्ट फीचर्स मिलते हैं।
- इसकी कीमत करीब 75 हजार रुपये से शुरू होती है।
Honda Shine 125: भरोसेमंद और दमदार बाइक
- Honda शाइन 125 लंबे समय से भारतीय बाजार की सबसे पसंदीदा बाइक्स में गिनी जाती है।
- इसमें 123.9cc का इंजन दिया गया है, जो अच्छी पावर और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है।
- माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 55 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक चल सकती है।
- इसमें Digital display, USB Type-C charging port और Tubeless Tires जैसी सुविधाएं भी दी गई हैं।
- कम मेंटेनेंस और मजबूत इंजन इसकी सबसे बड़ी खासियत है।
- इसकी शुरुआती कीमत करीब 82 हजार रुपये है।
Hero Super Splendor Xtec: फीचर्स से भरपूर ऑप्शन

- अगर आप मॉडर्न फीचर्स वाली बाइक खरीदना चाहते हैं, तो हीरो सुपर स्प्लेंडर एक्सटेक एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
- इसमें 124.7cc का इंजन और 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है।
- यह बाइक लगभग 60 से 65 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
- इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और एलईडी हेडलाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं।
- यह उन कस्टमर्स के लिए बेस्ट है जो कम बजट में एडवांस फीचर्स चाहते हैं।
- इसकी कीमत करीब 89 हजार रुपये से शुरू होती है।
Bajaj Pulsar 125: स्पोर्टी लुक के साथ दमदार परफॉर्मेंस

- अगर आपको स्पोर्टी डिजाइन पसंद है, तो बजाज पल्सर 125 आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।
- इसकाAttractive look युवाओं को काफी पसंद आता है।
- इस बाइक में 124.4cc का इंजन मिलता है, जो अच्छी पावर के साथ बेहतर राइडिंग फील देता है।
- यह बाइक लगभग 50 से 55 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है।
- इसकी शुरुआती कीमत करीब 92 हजार रुपये है।
यह भी पढ़ें: 80kmph रेंज, Low Budget! इस कंपनी ने ₹70000 में लॉन्च किया अपना New EV scooter























