कोलंबिया में विद्रोही गुटों द्वारा भीषण बस धमाका, 14 मारे गए 3 दर्जन से अधिक घायल

Columbia Highway Bomb Blast

Columbia Highway Bomb Blast : दक्षिण पश्चिमी कोलंबिया में एक बड़ी घटना घटी है जहां शनिवार को एक बस में भीषण धमाका हुआ है, जहां बस में मौजूद 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई. जबकि 38 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. कोलंबिया के सेना प्रमुख ने इस घटना को आतंकी हमला बताया है.

काउका की स्वास्थ्य सचिव कैरोलिना कामार्गो ने बताया कि घायलों में 5 बच्चे भी शामिल हैं. कोलंबिया सशस्त्र बालों के कमांडर नजरल ह्यूगो लोपेज ने एक संवाददाता सम्मलेन में कहा कि यह ‘आतंकवादी कृत्य’ है और इसके लिए ईवान मोर्दिसको नाम के अपराधी के गिरोह और जैमी मार्टिनेज गुट को जिम्मेदार ठहराया. बता दें, पिछले 2 दिनों में दक्षिण पश्चिमी कोलंबिया में कम से कम 26 हिसंक घटनाएं घटी हैं.

प्रत्यक्षदर्शियों ने AFP समाचार एजेंसी को बताया कि धमाका इतना शक्तिशाली था कि वे कई मीटर दूर जा गिरे. गवर्नर ने बताया कि शुक्रवार से काउका क्षेत्र में कई छोटे हमलों की घटनाएं भी सामने आई हैं. इनमें कलि शहर में एक सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया गया, जिसमें दो लोग घायल हुए.

देश में होने जा रहे चुनाव

रक्षा मंत्री पेद्रो अर्नुल्फो सांचेज ने कहा कि काउका क्षेत्र में विस्फोटकों से भरी एक बस दिन में पहले फटने में विफल रही. उनके अनुसार, यह हमला एक ड्रग तस्करी कार्टेल के सदस्यों द्वारा किया गया था.

ये ताजा हमले 31 मई को होने वाले कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव से करीब एक महीने पहले हुए हैं. बता दें अगले महीने कोलंबिया में चुनाव होने जा रहे हैं.

बातचीत की वकालत

गुस्तावो पेट्रो, जो खुद पूर्व गुरिल्ला लड़ाके रह चुके हैं, विभिन्न सशस्त्र गुटों के साथ एक विवादास्पद शांति रणनीति पर काम कर रहे हैं. इस दौरान बीच-बीच में संघर्षविराम और अपेक्षाकृत कम हिंसा के दौर भी देखने को मिले हैं. उनका कार्यकाल इस साल के अंत में समाप्त होगा.

पेट्रो की वामपंथी सरकार द्वारा लड़ाकुओं के साथ शांति वार्ता शुरू करने के प्रयास सफल नहीं हो पाए हैं. 31 मई को होने वाले चुनाव में वामपंथी उम्मीदवार इवान , जिन्हें पेट्रो का समर्थन प्राप्त है, ने विद्रोहियों के साथ और अधिक बातचीत की वकालत की है.

यह भी पढ़ेंराष्ट्रपति पद ‘खतरनाक पेशा’ पर हिंसा से नहीं डरेंगे, व्हाइट हाउस के पास फायरिंग के बाद बोले ट्रंप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।