कानपुर में इंसानियत शर्मसार, पिता बना कातिल, सो रही 2 जुड़वां बेटियों की धारधार हथियार से हत्या

Kanpur Men Kills Twin Daughters
Kanpur Men Kills Twin Daughters : उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने अपनी ही जुड़वां बेटियों की हत्या कर दी। दोनों बच्चियां उस समय सो रही थीं, जब आरोपी ने उन पर धारदार हथियार से हमला किया। बता दें बच्चियों की उम्र 11 साल थी.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। दोनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

शादी के बाद से चल रहा था विवाद

मृत बच्चियों की मां रेशमा ने बताया कि उनकी शादी साल 2014 में प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों कानपुर की एक कंपनी में साथ काम करते थे, जहां उनकी मुलाकात हुई और बाद में उन्होंने शादी कर ली।

रेशमा के अनुसार, शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि उनका पति अक्सर नशे में रहता था और उनके साथ मारपीट करता था। साथ ही, वह उन्हें मायके जाने से रोकता था और कई बार खाना भी नहीं देता था।

बेटियों को लेकर थी अलग सोच

रेशमा ने बताया कि आरोपी अक्सर कहता था कि वह बेटे को लेकर घर छोड़ दे, लेकिन बेटियों को अपने पास ही रखना चाहता था। एक बार वह अपने बेटे को लेकर मायके चली गई थीं और करीब 9 महीने बाद वापस लौटीं।

रेशमा के मुताबिक, आरोपी को उन पर शक था और इसी वजह से उसने घर में कई जगह CCTV कैमरे लगवा रखे थे। यहां तक कि उसके अपने कमरे में भी कैमरा लगा हुआ था और वहां किसी को जाने की अनुमति नहीं थी। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी अक्सर आत्महत्या जैसी बातें करता था।

घटना वाली रात क्या हुआ?

रेशमा के अनुसार, घटना वाली रात सब कुछ सामान्य था। परिवार ने साथ में खाना खाया और फिर सोने चले गए। आरोपी दोनों बेटियों को अपने कमरे में ले गया।

रेशमा ने CCTV स्क्रीन पर देखा कि वह देर तक फोन पर किसी से बात कर रहा था। रात करीब 2:30 बजे वह एक बेटी को बाथरूम की ओर ले गया और कुछ समय बाद लौटकर कमरे की लाइट बंद कर दी। कमरे से कोई आवाज न आने पर रेशमा को लगा कि सभी सो गए हैं और उन्हें अंदर हुई घटना की भनक नहीं लगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।

यह भी पढ़ें‘संसद में द्रौपदी के चीरहरण’ जैसा दृश्य…’, महिला आरक्षण बिल पर बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विपक्ष को जमकर लताड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।