उत्तर कोरिया ने दागी क्लस्टर वारहेड मिसाइलें, परिक्षण के दौरान मौजूद रहे किम जोंग-उन और उनकी बेटी

North Korea Tests Cluster Munitions

North Korea Tests Cluster Munitions: खाड़ी देशों में जारी जंग के बीच उत्तर कोरिया लगातार घातक मिसाइल परिक्षण कर रहा है जिससे पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है और पड़ोसी देश अलर्ट पर है। इसी बीच उत्तर कोरिया ने बताया कि उन्होंने क्लस्टर वारहेड से लैस टॉप तकनीक की बैलिस्टिक मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है और यह अभ्यास नेता किम जोंग उन की देखरेख में किया गया था।

North Korea Missile Test: 136 KM दूर लक्ष्य क्षेत्र पर हमला किया

अभ्यास के दौरान कुल पांच ह्वासोंग-11 क्लस्टर सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों ने लगभग 136 किलोमीटर दूर लक्ष्य क्षेत्र पर हमला किया। वहीं प्योंगयांग ने इन मिसाइलों को जमीन से जुड़ा बताया, वहीं जापान और दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने बताया कि कई छोटी दूरी की मिसाइलें सिनपो क्षेत्र से दागी गई थीं। दक्षिण कोरियाई सेना ने घटनास्थल के तटीय स्थान को देखते हुए यह भी सुझाव दिया कि हथियार पनडुब्बियों द्वारा दागे गए हो सकते हैं।

Cluster Bomb Test: बैलिस्टिक मिसाइल में लगे क्लस्टर बम वारहेड

North Korea Missile Test
North Korea Missile Test (Source: Social Media)

परीक्षण-फायर का पहला उद्देश्य बैलिस्टिक मिसाइल में लगे क्लस्टर बम वारहेड और माइन वारहेड की विशेषताओं और शक्ति को जांचना है। यह परीक्षण इसी महीने की शुरुआत में किए गए एक समान हथियार परीक्षण के बाद किया गया है, जब प्योंगयांग ने घोषणा की थी कि उसने क्लस्टर वारहेड से लैस ह्वासोंग -11 का बैलिस्टिक मिसाइल” का परिक्षण किया है।

कई प्रमुख शक्तियां इस समझौते से बाहर

उत्तर कोरिया क्लस्टर बमों को बनाने की सूची में नहीं है साथ ही व्यापक क्षेत्र में बम बिखेरने वाले हथियारों के सभी उपयोग, उत्पादन, और भंडारण पर रोक लगाता है। लेकिन वैश्विक सहमति से 120 से अधिक देशों ने इस अंतरराष्ट्रीय संधि पर हस्ताक्षर किए हैं, फिर भी उत्तर कोरिया, ईरान, इज़राइल और संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई प्रमुख शक्तियां इस समझौते से बाहर हैं। इन हथियारों का निरंतर विकास उसकी सैन्य क्षमताओं के आधुनिकीकरण के व्यापक रणनीतिक प्रयास का हिस्सा है।

North Korea Tests Cluster Munitions: वैज्ञानिकों की तकनीकी प्रगति की प्रशंसा

North Korea Tests Cluster Munitions
North Korea Tests Cluster Munitions (Source: Social Media)

निरीक्षण के दौरान, किम ने अपने वैज्ञानिकों की तकनीकी प्रगति की प्रशंसा की। जिसमें मानना था कि कई क्लस्टर वॉरहेड का विकास सेना की हाई स्ट्राइक क्षमता को बढ़ाने में प्रभावी है। इस तरह की तकनीक की तैनाती अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज तनाव का विषय बनी हुई है, मुख्य रूप से इसलिए क्योंकि ये हथियार छोटे विस्फोटकों को एक विशाल दायरे में फैलाने के लिए बनाए गए हैं, जिससे अधिकतर बिना फटे हुए बम पीछे छूट जाते हैं।

अभियान काफी तेज हो गया

बताया जा रहा है कि किम जोंग उन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच 2019 में परमाणु कूटनीति के विफल होने के बाद से यह अभियान काफी तेज हो गया है। राजनयिक गतिरोध के बाद से, उत्तर कोरिया ने अपना ध्यान परमाणु मिसाइलों, हाइपरसोनिक हथियार और पनडुब्बी से लॉन्च की जाने वाली बैलिस्टिक मिसाइलों सहित हाईटेक हार्डवेयर प्राप्त करने की ओर शिफ्ट कर दिया है।

ALSO READ: जल्द होगी बड़ी डील! PM मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ने की दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली से मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।