Pakistan Airstrikes Afghan Border: पाकिस्तान ने 22 फरवरी, रविवार की तड़के अफगानिस्तान के अंदर घुसकर बॉर्डर के पास के जिलों में एयरस्ट्राइक की है। इस हमले में डूरंड लाइन पर अफगानिस्तान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कई ठिकानों पर किए गए। पाकिस्तानी विमानों ने पक्तिका प्रांत के बरमल और उरघुन को निशाना बनाया, जहां कई विस्फोटों हुए। मरघा इलाके में थोड़े-थोड़े अंतराल में कई धमाकों की आवाजें सुनी गईं। बताया जा रहा है कि पक्तिका प्रांत के बरमल जिले के बनुसी में पाकिस्तानी वायुसेना ने एक धार्मिक मदरसे को निशाना बनाया। हमले में कई लोगों की मौत भी हुई है।
Cross-Border Attacks: बमबारी में “दर्जनों लोग” मारे गए

काबुल ने आरोप लगाया कि इस अभियान में आवासीय इलाकों को निशाना बनाया गया। इस्लामाबाद का कहना है कि ये हमले अफगानिस्तान स्थित “आतंकवादी समूहों” को निशाना बनाकर किए गए थे, जिन्हें वह पाकिस्तान के अंदर हाल ही में हुए कई आत्मघाती हमलों के लिए जिम्मेदार मानता है।
अफगान सरकार के अनुसार, बमबारी में “दर्जनों लोग” मारे गए या घायल हुए। अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने एक पोस्ट में कहा, “कल रात, उन्होंने नांगरहार और पक्तिका प्रांतों में हमारे नागरिक साथियों पर बमबारी की, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित दर्जनों लोग शहीद और घायल हो गए।”
Pakistan Taliban TTP: आतंकी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया- पाकिस्तान

इस ऑपरेशन की पुष्टि करते हुए, पाकिस्तान के सूचना मंत्री अत्ताउल्लाह तरार ने X पर एक पोस्ट में कहा, “पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर सीमावर्ती क्षेत्र में पाकिस्तानी तालिबान और उसके सहयोगियों से संबंधित सात आतंकवादी शिविरों और ठिकानों को निशाना बनाया है।”
तरार ने आगे कहा कि इस कार्रवाई में इस्लामिक स्टेट समूह के एक कथित सहयोगी को भी निशाना बनाया गया, जिसने इस्लामाबाद में हाल ही में हुए मस्जिद हमले की जिम्मेदारी ली थी, जिसमें 31 लोग मारे गए और 160 से अधिक घायल हुए थे। यह घटना 2008 में मैरियट होटल बम विस्फोट के बाद पाकिस्तानी राजधानी में हुए सबसे घातक हमलों में से एक थी।
तालिबान ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया: पाकिस्तान
पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अफगान तालिबान से कई बार कहा गया कि वह अपने देश में ऐसे कदम उठाए जिससे आतंकवादी समूह और विदेशी एजेंट पाकिस्तान में हमले न कर सकें। लेकिन तालिबान ने इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
Pakistan Afghanistan Conflict: जवाबी कार्रवाई के बाद पाकिस्तान-अफगान संबंध तनावपूर्ण

पाकिस्तान ने अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जवाबी कार्रवाई की। खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान- अफगान सीमा के पास सात आतंकवादी शिविर और ठिकानों को निशाना बनाया गया, जिनमें पाकिस्तान तालिबान और आईएसकेपी के समूह शामिल थे।
2021 में तालिबान के काबुल पर पुनः नियंत्रण के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ा है। हाल के महीनों में सीमा पर संघर्ष और पाकिस्तान के आरोपों के कारण द्विपक्षीय संबंध बिगड़े हैं।
हालांकि, काबुल में तालिबान सरकार लगातार इन आरोपों को खारिज करती रही है और कहती है कि वह अपनी जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान पर हमले के लिए नहीं होने देती।
यह भी पढ़ें: ट्रंप का ‘टैरिफ वार’! 10% से बढ़ाकर 15% किया ग्लोबल टैरिफ, भारत को राहत या झटका?























