लखनऊ में हुआ सामूहिक रोज़ा इफ्तार का आयोजन, दिया एकता और भाईचारे का संदेश

UP News Today

UP News Today :  राजधानी लखनऊ के गोलागंज बारूदखाना इलाके में समाजवादी पार्टी के पार्षद मोहम्मद हलीम की ओर से रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों के लोग शामिल हुए और आपसी भाईचारे तथा सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

UP News Today
UP News Today

इस मौके पर रविदास मेहरोत्रा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा क्षेत्र के कई सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे नमाज के बाद देश की शांति और तरक्की के लिए दुआ की गई। रोज़ा इफ्तार के बाद अदा की गई नमाज में देश में अमन-चैन, भाईचारे और तरक्की के लिए दुआ की गई।

पार्षद मोहम्मद हलीम ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी सद्भाव को मजबूत करते हैं और अलग-अलग समुदायों को एक साथ लाने का काम करते हैं।

कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

इफ्तार कार्यक्रम में मोहम्मद आफाक, मीसम खान, इंतखाब जिलानी, मोहम्मद तारिख, समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरूल हसन, चांद फैज़ रमज़ी, मोहम्मद इमरान, शाहिद आलम और जावेद अहमद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर सभी ने मिलकर एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़ेंLPG संकट के बीच सपा नेता के रिसॉर्ट से 88 गैस सिलेंडर जब्त, पत्नी की गैस एजेंसी भी जांच के घेरे में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।