कोरोना वायरस बीमारी के कारण और लॉकडाउन के विषय पर बैठकों की वजह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे। सीम योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। एम्स के प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन की पुष्टि करते हुये बताया कि वह यकृत की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें 13 मार्च को एम्स के गेस्ट्रो विभाग में भर्ती कराया गया था।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के पिता ने सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नही होंगे।nअवस्थी द्वारा जारी एक बयान में बताया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, ”अपने पूज्य पिता जी के कैलाशवासी होने पर मुझे भारी दुख व शोक है। वे मेरे पूर्वाश्रम के जन्मदाता हैं। जीवन में ईमानदारी, कठोर परिश्रम एवं निस्वार्थ भाव से लोक मंगल के लिये समर्पित भाव से साथ कार्य करने का संस्कार बचपन में उन्होंने मुझे दिया।
UP के मुरादाबाद में जमातियों के संपर्क आए चिकित्सक की कोविड-19 से हुई मौत
अंतिम क्षणों में उनके दर्शन की हार्दिक इच्छा थी, परन्तु वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई को प्रदेश की 23 करोड़ जनता के हित में आगे बढ़ाने के कर्तव्य बोध के कारण ऐसा नहीं हो पाया। कल 21 अप्रैल को अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में लॉकडाउन की सफलता तथा महामारी को परास्त करने की रणनीति के कारण भाग नही ले पा रहा हूं।” उन्होंने पूर्वाश्रम से जुड़े सभी सदस्यों से बंद का पालन करने तथा अंतिम संस्कार में कम से कम लोगों के शामिल होने की अपील की है।
इससे पहले मुख्यमंत्री कोरोना वायरस संकट पर अधिकारियों के साथ बैठक में थे जब उन्हें पिता के निधन की सूचना मिली लेकिन उन्होंने कोर टीम के अधिकारियों साथ बैठक जारी रखी। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोटा से उत्तर प्रदेश लौटे सभी बच्चों को घर में पृथक वास में रखना सुनिश्चित कराया जाए। इसके साथ ही सभी बच्चों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड कराने के बाद उनको घर भेजा जाए।


Download Android App
Download iOS App



