दिल्ली के एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के कोरोना पॉजिटिव पाए जानें के बाद से लोगों के मन में अब खौफ पैदा हो गया है। ऐसे में अब लोग बाहर से कुछ भी मंगाने से कतरा रहे हैं। लोगों में तेजी से फ़ैल रहे कोरोना वायरस के बीच खाना डिलीवर करने वाली संस्थाएं सुरक्षा भले ही लगातार सावधानी बरतने का वादा कर रही हैं, लेकिन इसका डर होना स्वभाविक है। खैर ऐसा नहीं कि कोरोना वायरस के संकट के वक्त ही फूड डिलिवरी को लेकर खतरा है बल्कि आम दिनों में भी यह रिस्क इतना ही होता है। क्योंकि बाहर से खाना मंगाने को लेकर लोग हमेशा असमंजस में रहते हैं।

वैसे तो कोरोना की चपेट में आने से बचने के लिए सरकार आवश्यक दिशानिर्देश समय-समय पार जारी कर रही है। ऐसा इसलिए ताकि भोजन बनाते समय कंटेनर या पैकेज के माध्यम भी कोई दूसरा व्यक्ति इस वायरस से संक्रमित न हो सके। मगर इस बीच जानलेवा कोरोना वायरस आपके पास डिलीवरी पहुंचाने वाले शख्स के जरिए न चाहते हुए भी पहुंच सकता है।

हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं की बाहर से खाना मंगाने पर जरूरी नहीं की आप कोरोना का शिकार हो जाओ। वैसे कोरोना के खतरे सावधानी और सैनिटाइजेशन से दूर रखा जा सकता है। इसके लिए आपको बाहर से खाना ऑर्डर करते वक्त कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में…

रखें इन बातों का ख्याल…
1.जब कभी आप डिलिवरी पहुंचाने वाले व्यक्ति से सामान ले तो उसे थोड़ी दूरी पर ही रखने को कहें। ऐसा इसलिए क्योंकि बिना संपर्क में आए डिलिवरी लेने से आपके हाथ कोई वायरस वाले सतहों के संपर्क में नहीं आएंगे।

2.जब भी कोई सामान लेने के लिए घर से बाहर जाएं तो वापस आने पर आपको करीब 20 सेकेंड तक अपने हाथों को साबुन और पानी से धोना चाहिए।

3.वहीं बाहर से लाए हुए पैकेट को अच्छी तरह से सैनिटाइजर या अल्होकल वाइप से साफ करें।

4.पैकेट से खाने को निकालने के बाद तुरंत बर्तन में रखें ताकि आप पैकेट के कीटाणुओं से संपर्क में न आएं। बेवजह किसी भी चीज को छूने से बचें।


Download Android App
Download iOS App



