UPTET Result 2026: जल्द जारी हो सकता है यूपी टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Summary :

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट जल्द ही आने की उम्मीद है, हालांकि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (USESSC) ने अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 का रिजल्ट बहुत जल्द ही आ सकता है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (USESSC) ने रिजल्ट को लेकर अभी आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। लेकिन उम्मीद है कि अगस्त में रिजल्ट आ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा की ओएमआर शीटाें की स्कैनिंग का काम पूरा हो चुका है। अब अगले चरण में ओएमआर शीटाें के मूल्यांकन और रिजल्ट तैयार करना होगा। जिन भी छात्रों ने इस परीक्षा भी भाग लिया था, वह रिजल्ट जारी होने पर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे करें।

कब हुई थी परीक्षा?

यूपी टीईटी 2026 परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षा राज्य के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षक बनने की पात्रता तय करने के लिए आयोजित की गई थी। यह परीक्षा पूरे प्रदेश के करीब 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी, इसमें 17 लाख अभ्यर्थियों शामिल हुए थे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट?

  • रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in या updeled.gov.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर ‘UPTET Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालें।
  • जरुरी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे दें।
  • सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
  • अब इस रिजल्ट को आप भविष्य के डाउनलोड करके या प्रिंटआउट निकालकर रख सकते हैं।

पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए?

आप सोच रहे होंगे कि पास होने के लिए कितने मार्क्स चाहिए? तो आपको बता दें कि सामान्य (General) वर्ग के उम्मीदवारों को न्यूनतम 60 प्रतिशत नंबर लाने होंगे, यानी 150 में से 90 नंबर लाना जरुरी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55 प्रतिशत नंबर यानी 150 में से 82 नंबर लाने होंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

Also Read: बाराबंकी स्कूल में सांप के काटने से छात्र की मौत, परिजनों ने स्टाफ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।