Organ Donation: Rickshaw Driver ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, दुनिया से जाते-जाते 4 लोगों को दे गए नई जिंदगी

Summary :

दिल्ली के ओखला इलाके के रहने वाले 48 वर्षीय सुरेश कुमार ने दुनिया को अलविदा करते हुए चार लोगों की जान बचाई, बता दें, सुरेश 23 अगस्त की रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्हें AIIMS के trauma center में एडमिट कराया गया था। लेकिन उनकी इलाज के दौरान ही उनकी हालात बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने सुरेश को ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

दुनिया में जिस इंसान के पास पैसा होता है और सारी सुख-सुविधाएं होती है, समाज में उस व्यक्ति को अमीर कहा जाता है। लेकिन दुनिया में हमेशा पैसा ही सब नहीं होता है, लोगों के संस्कार और इंसानियत भी उन्हें अमीर बना देते है। अब ऐसी ही एक प्रेरित कहानी दिल्ली से सामने आई है, जहां रिक्शा ड्राइवर सुरेश ने दुनिया से जाते-जाते 4 लोगों को जीवन दान दिया हैं।
दिल्ली के ओखला इलाके के रहने वाले 48 वर्षीय सुरेश कुमार ने दुनिया को अलविदा करते हुए चार लोगों की जान बचाई, बता दें, सुरेश 23 अगस्त की रात एक सड़क हादसे का शिकार हो गए थे। इसके बाद उन्हें  AIIMS के trauma center में एडमिट कराया गया था। लेकिन उनकी इलाज के दौरान ही उनकी हालात बिगड़ती जा रही थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने सुरेश को ब्रेन डेड घोषित कर दिया।
डॉक्टरों ने सुरेश की मौत की जानकारी उनकी पत्नी और दोनों बेटियों को दी। जब सुरेश की घरवाले अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उन्हें अंगदान करने की सलाह दी। सुरेश के परिजनों को समझाया की अंगदान करने से कई लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। जिसे सुरेश की पत्नी ने मान लिया और अंगदान करने के लिए हां कर दिया। इसके बाद डॉक्टरों ने सुरेश का दिल, दोनों kidney और cornea को सुरक्षित निकाला और दूसरे मरीजों में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया।
बता दें, सुरेश के दिल को एम्स में भर्ती एक मरीज में ट्रांसप्लांट किया गया। साथ ही किडनी को एम्स में ही सेना के रिसर्च एवं रेफरल अस्पताल में भर्ती एक मरीज में implante किया गया। वहीं उनकी आंखों की कार्निया को दो मरीजों को ट्रांसप्लांट किया गया है। इस तरह सुरेश ने दुनिया से जाने के बाद भी 4 लोगों को नई जिंदगी दे दी। मालूम हो, हर स्वस्थ इंसान के लिए जीवन में रक्तदान और अंगदान जरूरी है। क्योंकि अंगदान करके आप दुनिया से जाते हुए भी कई लोगों की जिंदगी में रोशनी ला सकते हैं।

Ritika Jangid