लगभग हर पुरुषों और महिलाओं का एक उम्र के बाद उसका सपना होता है की उसकी शादी हो शादी के लिए लड़का हो या लड़की दोनों तरफ से पूरी तैयारी की जाती है लेकिन क्या हो जब जिस लड़के की शादी हो सैलून सजने के लिए गया हो लेकिन जब आता है तो पता चलता है कि उसकी होने वाले दुल्हन से उसके छोटे भाई ने शादी कर ली है।
उत्तर प्रदेश राज्य से एक सनसनी खेज मामला सामने आया है जहां एक अनोखा शादी आजकल सुर्खियां बटोर रहा हैं। एक दूल्हा अपनी बारात के लिए सैलून में सजने और ग्रूमिंग होने के लिए जाता हैं। जब उसको सैलून से आने में काफी लेट हो जाती है तो उसको कई फोन किया जाता है लेकिन उसके फोन का कोई जवाब नहीं आता है लड़की की काफी तलाश काफी की जाती है पर उसका कुछ पता नहीं लगता है ऐसे उसके छोटे भाई को दूल्हा बना कर ले जाया जाता है।
रिपोर्ट के मुताबिक दूल्हा पहले से ही किसी और लड़की से प्यार करता था| इसलिए वो इस शादी को नहीं करना चाहता था बारात बिलसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव से बरेली के फतेहगंज जानी थी रात के 9 बज गए जब लड़के की कोई खबर नहीं लगी तो लड़की वालो को भी इसकी सुचना मिल चुकी थी तब सलाह मश्वरा हुआ तब लड़के के छोटे भाई को दूल्हा बनाया गया लड़की भी उस से शादी के लिए तैयार हो गई फिर दोनों की शादी हुई|
इस पुरे मामले पर लड़की वालो ने कहा की अगर ऐसा था तो तिलक वाले दिन ही बता देते बारात के दिन सब चीज क्यों? इधर लड़के वालो ने अपने लड़के की गुम होने की खबर पुलिस को दी तब पता चला की लड़का इस शादी से नाराज था वो इस शादी को नहीं करना चाहता था| सोशल मीडिया पर ये स्टोरी काफी ज्यादा वायरल हो रही है|