उत्तर प्रदेश से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है,जहां अपनी प्रेमिका की एक मांग को पूरा करना उसके प्रेमी को भारी पड़ गया। आजकल के लड़का और लड़की प्यार के जोश में होश खो जाते हैं और कुछ ऐसा कर जाते है जिसका उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ता है। अपनी प्रेमिका को चूड़ियां पहनने उसके घर पहुंचा प्रेमी के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसके बारे में शायद ही उसने कभी सोचा होगा।
दरअसल, बरेली में एक प्रेमी रात के अंधेरे में अपनी प्रेमिका को चूड़ी पहनाने पहुंचा था। मगर उन्हीं चूड़ियों की खनक से प्रेमिका के घरवाले जाग गए। दोनों को लड़की के घरवालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर उस लड़के की जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं अपनी प्रेमिका की एक डिमांड को पूरा करने गया प्रेमी अब जेल की हवा खा रहा है।
बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र में एक लड़का और लड़की का लंबे टाइम से अफेयर चल रहा था। ऐसे में सावन का मौसम आया तो प्रेमिका ने चूड़ियां पहनने की इच्छा जताई। वहीं, अपनी प्रेमिका की इस फरमाइश पूरी करने के लिए प्रेमी तुरंत बाजार से चूड़ियां खरीद लाया। मगर दिन में टाइम नहीं था, तो उसकी प्रेमिका ने उसे रात को चूड़ियां अपने हाथों से पहनाने के लिए बुलाया था।
मगर देर रात चूड़ियों की आवाज से लड़की के परिवारवालों की आंख खुल गई। तो उन्होंने लड़की और लड़के को देर रात साथ में पकड़ लिया। ये सब इतनी जल्दी हुआ कि उस लड़के वहां से निकलने का मौका ही नहीं मिला। लड़की के घरवालों ने लड़के को पकड़ लिया। फिर क्या था सबने मिलकर प्रेमी लड़को की जमकर पिटाई की। इसके बाद लड़के को उन्होंने पुलिस के हवाले कर दिया।