हाल ही में कुछ समय पहले सांप के बगीचे वाला एक वीडियो वायरल होते हुए देखा गया था। जिसे देख लोगो को अपनी आँखों पर यकीन ही नहीं हुआ था कि इतने सारे सांप आखिर आये तो आये कैसे? जिसमे एक व्यक्ति जब कटहल तोड़ने पेड़ पर चढ़ता हैं तो उसपर पहले से ही सांपो का झुण्ड पाता हैं जिसे देख वह खुद सहम उठा था। लेकिन इन्हें इनके जहर के लिए पाला जाता है। क्योकि इनके जहर का एंटीडोज बनाकर कई बड़ी बीमारियों से निजात पाया जा सकता हैं।
ऐसे ही सांप की वीडियोस के बाद अब बिच्छुओं की खेती का ट्रेंड आ चूका हैं। जी हाँ…! सही सुना आपने। इस वीडियो के बाद अब बिच्छुओं की खेती का वीडियो भी सामने आया है। लेकिन ये बगीचा किसी खुली जगह पर नहीं है बल्कि एक बंद कमरे का हिस्सा हैं। बिच्छुओं की खेती एक बंद कमरे में करते हुए देखी गई जिसके बाद ये कुछ अलग ही था।
अगर आपको कोई बिच्छू काट ले या ये भी छोड़िये अगर दिख भी जाये तो आप क्या करेंगे? दुडकी लगाकर वहा से जब तक भागेंगे जब तक उसका नामो-निशान भी वहा से मिट ना जाये हेना? क्योकि अगर बिच्छू काट ले तो उस इंसान की आगे सिर्फ मौत ही लिखी हैं क्योकि इसके ज़हर का ना तो कोई उपाए हैं ना ही कोई दवाई। बिच्छुओं का जहर जानलेवा होता है. अगर जान ना भी जाए, तो उस कुछ पलो में आपको इतना दर्द होगा कि आपको अपनी दादी-नानी सब मिंटो में याद आ जाएगी।
बिच्छू यकीनन एक ऐसे जीव हैं,. जिनसे इंसान कोसो दूर ही रहना पसंद करेगा। लेकिन अगर आपको किसी जगह पर एक-दो नहीं, बल्कि हजार से भी ज्यादा की संख्या में बिच्छू दिख जाएं तो क्या करेंगे आप? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख आप वीडियो में भी काँप उठेंगे, जहां एक कमरे में इतने बिच्छू पाले गए हैं कि आपको यकीन नहीं होगा की ये क्या पागलपन हैं।
यहां करते हैं बिच्छुओं की खेती
इस वायरल वीडियो में हाल ही में एक बिच्छुओं को पालने का अजीब ही पागलपन देखा गया हैं। जी हां, ऐसे कई लोग हैं जो बिच्छुओं को पालने का काम करते हैं। इस दौरान वे लोग एक कमरे में ब्लॉक्स बनाकर बिच्छुओं को रखते है। जिसके बाद उनके पालन-पोषण के लिए उन्हें खाना खिलाया जाता है। उनके ऊपर दवा छिड़की जाती है। साथ ही जब जीव इतना खतरनाक हैं तो उसे पालने के लिए भी काफी सावधानी की हर एक आवश्यकता होती है। अगर जरा सी भी लापरवाही की गई, तो ये खेती जानलेवा साबित होने में वक्त तक नहीं लगाएगी। अब आप सोच रहे होंगे कि भला बिच्छुओं की खेती की ज़रूरत ही क्या हैं जब इतने खतरे हैं ही तो? तो आपको इसकी वजह भी आज हम बता देते हैं।
इनकी खेती से बनती हैं दवाइयां
अब आपको इसका जवाब देते हुए बता ही देते हैं कि इतने खतरे के बाद भी इनकी खेती की ज़रूरत ही क्या होती हैं? जिस बिच्छू के जहर से इंसान की मौत भी हो सकती है, उससे कई तरह की दवाइयां भी बनती है। कैंसर सहित कई जानलेवा बीमारियों में बिच्छू के जहर का इस्तेमाल होता है। इनके जहर को जमा करने के लिए बिच्छुओं की खेती की जाती है। इसके अलावा कई देशों में बिच्छू को खाया भी जाता है। इस वजह से भी इनकी खेती की जाती है। सोशल मीडिया पर शेयर किये गए इस वीडियो को अभी तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोग हैरान हैं कि कैसे एक शख्स अकेले इतने सारे बिच्छुओं को पाल रहा है।