‘ईरान पूरी तरह खत्म हो चुका, कोई आर्थिक मदद नहीं मिलेगी…’, ये क्या बोल गए अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump?

Donald Trump Iran Statement (credit S-M)

Donald Trump Iran Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हालिया युद्ध के बाद ईरान की सैन्य ताकत खत्म हो गई है और अब वह पहले जैसा मजबूत देश नहीं रहा। ट्रंप ने कसम खाते हुए साफ कहा कि अमेरिका ईरान को किसी भी तरह की आर्थिक सहायता नहीं देगा। डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल  पर कई पोस्ट साझा करते हुए कहा कि युद्ध ने ईरान को भारी नुकसान पहुंचाया है।

उनके अनुसार, ईरान की वायुसेना, नौसेना और कई रक्षा प्रणालियां कमजोर (Trump on Iran Military) हो चुकी हैं। ट्रंप का दावा है कि अब ईरान के पास पहले जैसी सैन्य क्षमता नहीं बची है। उन्होंने कहा कि संघर्ष के बाद ईरान की ताकत काफी कम हो गई है और उसकी सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ा है।

डेमोक्रेट नेताओं पर भी साधा निशाना

 (credit S-M)
(credit S-M)

ट्रंप ने अपने राजनीतिक विरोधियों, खासकर डेमोक्रेट नेताओं की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यह दावा कर रहे हैं कि ईरान पहले से बेहतर स्थिति में है, लेकिन यह बात वास्तविकता से दूर है। ट्रंप ने तंज कसते हुए कहा कि युद्ध के बाद ईरान की हालत कमजोर हुई है, फिर भी कुछ लोग इसे मजबूत बताने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे बयानों को गलत और भ्रामक बताया।

बातचीत के लिए किसने बढ़ाया कदम?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि युद्ध के बाद बातचीत शुरू करने की पहल अमेरिका ने नहीं बल्कि ईरान ने की थी। ट्रंप के अनुसार, तेहरान ने हालात को देखते हुए संपर्क साधने की कोशिश की।

उन्होंने कहा कि अमेरिका किसी दबाव में नहीं है और अपनी शर्तों के अनुसार ही आगे बढ़ेगा। ट्रंप ने यह भी दोहराया कि ईरान को अमेरिकी सरकार की ओर से किसी प्रकार की वित्तीय राहत नहीं दी जाएगी।

Trump Refuses Financial Assistance to Iran: आर्थिक सहायता देने से किया इनकार

 (credit S-M)
(credit S-M)

ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अमेरिका ईरान को कोई पैसा नहीं देगा। उनका कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में ईरान को आर्थिक मदद देने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ईरान पर दबाव बनाए रखने की नीति पर काम कर रही है और इसी दिशा में आगे बढ़ेगी। ट्रंप का मानना है कि इस रणनीति से अमेरिका को अपने उद्देश्यों को हासिल करने में मदद मिली है।

Iran US Relations: समझौते की कोशिशें भी जारी

इसी बीच अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच तनाव को खत्म करने के लिए कूटनीतिक प्रयास भी जारी हैं। रिपोर्टों के अनुसार, तीनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर सहमति बनी है।

बताया जा रहा है कि इस समझौते में कई महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित करना है। हालांकि, आने वाले समय में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि इन प्रयासों का कितना असर पड़ता है और क्या इससे लंबे समय तक शांति कायम हो पाती है।

यह भी पढ़ें: ‘न तो मैं और न ही इटली कभी भीख मांगते…’, Trump के किस बयान पर भड़क उठीं Giorgia MeloniC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।